
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने एमपी की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने सतना से सिद्धार्थ कुशवाह को टिकट दी है जो कि कांग्रेस से वर्तमान सतना विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस का मुकाबला वर्तमान विधायक और वर्तमान सांसद गणेश सिंह के बीच है।
सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सिद्धार्थ कुशवाहा ने 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। फिर 2022 में कांग्रेस ने महापौर का चुनाव लड़ने के लिए उतारा। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर 2023 में कांग्रेस ने सतना विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धार्थ को मैदान में उतारा। जिसके बीजेपी ने भी वर्तमान सांसद गणेश सिंह को विधानसभा में उतारा था, लेकिन वह हार गए। अब दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि मुकाबला विधायक और सांसद के बीच है। वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह को सतना लोकसभा सीट से चुनाव हरा चुके हैं।
भिंड से फूल सिंह बरैया
सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी से कमलेश्वर पटेल
मंडला से ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
बैतूल से रामू टेकाम
देवास से राजेन्द्र मालवीय
धार से राधेश्याम मुबेल
टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार
खरगोन से पोरलाल खरते
Published on:
12 Mar 2024 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
