12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, एक और दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, एक और दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 02, 2019

lok sabha elections 2019 raigaon EX MLA Usha Chaudhary joined congress

lok sabha elections 2019 raigaon EX MLA Usha Chaudhary joined congress

सतना। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए एक दिग्गज नेता को कांग्रेस में मिला लिया है। बताया गया कि विंध्य क्षेत्र की कद्दावर नेता व बसपा की पूर्व विधायक ऊषा चौधरी ने खुद सीएम कमलनाथ के हाथों शनिवार की सुबह भोपाल में सदस्यता ग्रहण की है। ऐन मौके पर बसपा की पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थामकर सतना लोकसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि ऊषा चौधरी के आने से विंध्य में डूबती कांग्रेस को संजीवनी मिलेगी। वहीं दलित वोट पर भी कब्जा किया जा सकती है।

विंध्य में कांग्रेस का हाल
बता दें कि, 15 साल बाद मध्यप्रदेश की सत्ता में वापस आई कांग्रेस का इस बार विंध्य इलाके में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। यहां पर 30 में से मात्र 6 सीटें मिली जबकि भाजपा को 24 सीटे आई है। इस इलाके से कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता भी हार गये थे। जिनमें पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह (अपनी परंपरागत चुरहट सीट) एवं पूर्व प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह (अमरपाटन सीट) शामिल हैं। वहीं अगर लोकसभा चुनाव की बात करें तो सतना, रीवा, सीधी और शहडोल सीट भाजपा के कब्जे में है।

कांग्रेस में आने का कारण
विधानसभा चुनाव के दौरान विंध्य में बसपा के खराब प्रदर्शन को लेकर बसपा सुप्रीमों पार्टी के जोनल, सेक्टर और पूर्व विधायकों सहित पार्टी के जिम्मेदार नेताओं पर ठीकरा फोड़ा है। प्रत्याशियों की हार के बाद चुनावी समीक्षा के दौरान प्रदेश प्रभारी सहित रीवा जोन के आधा दर्जन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मनगवां की पूर्व विधायक शीला त्यागी, रैगांव की पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, रीवा जोन प्रभारी देवदत्त सोनी सहित प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika