10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: चुनाव से पहले सरे राह युवती की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ये अंग कर दिए अलग

चुनाव से पहले सरे राह युवती की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ये अंग कर दिए अलग

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 17, 2018

Man Murder her wife on road in satna Madhya Pradesh

Man Murder her wife on road in satna Madhya Pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में विधानसभा चुनाव से पहले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एक सिरफिरा पति नवविवाहिता के घर पर पहुंचकर कुल्हाड़ी से कई बार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक सिरफिरा पति मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोलगवां पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 12.40 बजे कोमल सिंह पत्नी विनोद सिंह पटेल निवासी सूरजपुर थाना अमानगंज जिला पन्ना जिसका मायका अबेर गांव में है। वह मायके पक्ष के साथ बांधवगढ़ कॉलोनी के आवासद्ग2 ईडब्लूएस 26 में रहती थी। भाई अरुण सिंह को खाना देने नमकीन कारखाना जा रही थी। तभी पति विनोद ने कुल्हाड़ी लेकर खदेड़ा और हत्याकर भाग निकला। जैसे ही दिन दहाड़े युवती के हत्या की बाद शहर में फैली तो सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

तीन-चार साल पहले हुआ था विवाह
मृतका कोमल सिंह निवासी अबेर थाना कोटर का तीन-चार साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज से शादी विनोद सिंह पटेल निवासी सूरजपुर थाना अमानगंज जिला पन्ना के साथ हुई थी। कुछ वर्षों से दोनों परिवार के बीच अनबन हो गई थी। इसलिए लड़की मायके में रहती थी। ये बात आरोपी को नागबार गुजर रही थी। वह कई दिनों से अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए मौके की तलाश कर रहा था।