25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP पुलिस गजब है! थानेदार ने किया बलात्कार, अपने ही थाने में गिरफ्तार

मऊगंज थाने का मामला, किशोरी के साथ होटल में किया रेप, आर्मी से रिटायर होकर आया था पुलिस में

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 31, 2018

Mauganj TI arrested in his Rape case in own Police Station in Rewa

Mauganj TI arrested in his Rape case in own Police Station in Rewa

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक थानेदार को बलात्कार के आरोप में अपने ही थाने में गिरफ्तार होना पड़ा है। जैसे ही पूरा मामला सामने आया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल थानेदार पुलिस हिरासत में है। बताया गया कि आरोपी थानेदार आर्मी से 2014 में रिटायर होकर पुलिस सेवा में आया था। रीवा सिटी कोतवाली में उपनिरीक्षक के तौर पर लंबे समय तक काम करने के बाद कुछ दिन पहले ही उसे मऊगंज थाने में पदस्थ किया गया था। फिर उसको थाने की कमान दे दी गई और थानेदार साहब ज्यादा दिन तक थाना संभाल नहीं पाए। आरोपी थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज होने से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। अधिकारी इस मामले में खुद को बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

Patrika Breaking IMAGE CREDIT: Patrika

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मऊगंज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने रीवा में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन पहले मऊगंज बुलवाया था। उन्होंने उस लड़की हो कस्बे के एक होटल में रोककर रखे हुए था। जिसमें थानेदार पहले से ठहरे हुए थे। पांच दिन तो सब कुछ ठीक चल रहा था। सोमवार की दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब किशोरी थाने पहुंच गई और दरोगा से शादी करने के लिए बोलने लगी। स्थिति बिगड़ती देख थाने के स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

देर रात एसपी पहुंचे थाने
सूचना मिलते ही एसपी सुशांत सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, एसडीओपी आरके सिंह थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी के खिलाफ देर रात बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस अभिरक्षा में उनको मेडिकल के लिए देर रात संजय गांधी अस्पताल लाया गया। वहीं आरोपी थाना प्रभारी को पुलिस किसी गोपनीय स्थान में रखे हुए थी। इससे पूर्व आरोपी दरोगा सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ थे। जहां एक मामले को विवेचना के दौरान उनकी जान-पहचान आरोपी की बेटी से हो गई और स्थिति बलात्कार तक पहुंच गई।

तीन दिन पहले बुलाया था होटल
पीडि़ता नाबालिग ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर तीन दिन पहले महेंद्र मिश्रा ने मुझे मऊगंज के एक होटल में बुलाया था, जहां मेरे साथ गलत काम किया। उसने कहा था कि सावन के पहले सोमवार को शादी करेंगे, जब मैंने सोमवार को शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसलिए धकहार पुलिस की मदद लेनी पड़ी।