14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Result 2018: 14 मई को घोषित होगा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी का रिजल्ट

MP Board Result 2018: 14 मई को घोषित होगा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी का रिजल्ट

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 12, 2018

MP 12th Result 2018 Date

MP 12th Result 2018 Date

सतना। मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 14 मई को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा परीक्षा परिणाम की उद्घोषणा के पश्चात घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित भी किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगा। जिसके बाद छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक इंटरनेट के माध्यम से निम्न वेबसाइट में किसी को खोलकर परिणाम देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं
www.mpresults.nic.in
www.results.patrika.com
www.mpbse.nic.in

मोबाइल एप से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं
गूगल प्ले स्टोर पर mpbse mobile app अथवा एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें एवं know your result का चयन करने के बाद अपना रोल नम्बर सबमिट करें।

20 लाख स्टूडेंट्स का आएगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) 14 मई को एमपी बोर्ड 10वीं और एमबी बोर्ड 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के नतीजे जारी करेगा। नतीजे www.mpresults.nic.in की वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे। एमपीबीएसई के सूत्रों ने बताया कि इस बार करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 7.69 लाख दसवीं के और 11.48 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स शामिल थे। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कराई गई थीं।

कहीं खुशी, कहीं गम
परीक्षा संपन्न होने के बाद जिन विद्यार्थियों के पेपर अच्छे गए तो उनमे खुशी साफ झलक रही है। वहीं जिनके पेपर कुछ डिस्टर्व गए है वह दिल थाम कर बैठे हुए है। ज्यादातर छात्र इश्वर की भक्ति में लगे हुए है। उनका मानना है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अच्छे परिणाम आएंगे। किसी ने इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की तो कई छात्र डॉक्टर बनने में रुचि रखते है।

इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं हुई महंगी
बता दें कि, वर्ष 2018-19 के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश की परीक्षा फीस महंगी हो गई है। इसका सीधी असर गरीब परिवार के बच्चों पर पड़ेगा। बाहर रखकर पढ़ाई करने वाले बच्चों की और जेब ढीली होगी। क्योंकि इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में हायर एजुकेशन द्वारा फीस बढ़ा दी गई है।