
MP Board 10th Class Result 2018
सतना। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शिक्षण सत्र 2018-19 से विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क 61 फीसदी बढ़ा दिया है। माशिमं अब विद्यार्थियों से 550 रुपए के बदले 900 रुपए लेगा। फीस वृद्घि से मंडल को हर साल अतिरिक्त 42 करोड़ रुपए का फायदा मिलेगा जबकि कमजोर तबके के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। बता दें कि अभी माशिमं को 21 करोड़ रुपए सिर्फ फीस से मिलते थे।
जारी पत्र में सचिव अजय सिंह गंगवार ने कहा, बोर्ड के खर्चे बहुत बढ़ गए हैं। अन्य राज्यों के बोर्ड की तुलना में परीक्षा शुल्क कम है। दूसरे बोर्ड में लगभग 2 से 3 हजार रुपए परीक्षा शुल्क लगता है। हर साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा लगभग 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। इनमें 12 लाख सामान्य परीक्षार्थी शामिल होते हैं। यह निर्णय मंडल में आयोजित कार्यपालिका समिति की बैठक में लिया गया है।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 13 को
इधर, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 मई को एक साथ आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा का आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज कोच्चि करवा रहा है। परीक्षा दो घंटे की होगी। अंडरग्रेजुएट का पेपर 200 अंकों का होगा।
इग्नू में 30 जून तक करें एप्लाई
इग्नू में जुलाई सेशन के लिए अलग-अलग कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। स्टूडेंट्स 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जुलाई सेशन एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इग्नू में साल में दो सेशन जुलाई और दिसंबर के लिए एडमिशन होते हैं।
30 कोर्सेज में देशभर में एडमिशन
ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में यूनिवर्सिटी बैचलर्स, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन देती है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में यूनिवर्सिटी करीब 30 कोर्सेज में देशभर में एडमिशन देगी। इनमें मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, क्रिमिनल जस्टिस, एनालिटिकल केमिस्ट्री समेत कई प्रोग्राम्स में एडमिशन लिया जा सकता है।
Published on:
11 May 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
