12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी में गुटखा खाने को लेकर हुआ विवाद: गुस्से में आकर पत्नी ने 3 बच्चों समेत खाया जहर, हुई मौत

MP News: मध्य प्रदेश से सटे यूपी के इटवां के डुडैला गांव में एक मां अपने तीन बच्चों समेत जहर खा लिया। जिसमें मां और दोनों मासूमों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Aug 23, 2025

mp news

MP News: मध्य प्रदेश की सीमा से सटे यूपी के इटवां डुडैला गांव में एक मां ने अपने 3 बच्चों समेत जहर खा लिया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में सतना जिले के मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान एक वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं, सतना जिला अस्पताल ले जाते वक्त मां और बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, पति बब्बू यादव से गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ था। तभी गुस्से में आकर मां ज्योति यादव (32) ने बेटी बुलबुल (1), चंद्रमा (3) और दीपचंद्र (5) सहित जहर खा लिया। 4 वर्षीय दीपचंद्र को छोड़कर सभी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अक्सर गुटखा खाने को लेकर लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार को दोनों के बीच बहस और झगड़ा इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर ज्योति ने अपने मासूम बच्चों को भी जहर खा लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में सभी को लेकर मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने देखा कि सिर्फ एक साल की बच्ची बुलबुल की हालत बेहद गंभीरथी। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मां ज्योति यादव, 4 वर्षीय चंद्रमा और 5 वर्षीय दीपचंद को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही ज्योति और चंद्रमा ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस हादसे के बाद अब परिवार का 5 साल का बेटा दीपचंद जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मारकुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुरुआती जांच में गुटखा खाने की आदत और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। एक ही परिवार से तीन अर्थियां उठने की खबर से गांव में गम और सन्नाटा पसर गया है।