MP Election 2023 : नागौद सीट पर साल 2023 के विधानसभा चुनावों में 75.98 फीसदी हुआ मतदान...साल 2018 के चुनावों में हुई थी 78.13 फीसदी वोटिंग
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 64 नागौद सतना जिले की एक अहम सीट है। नागौद सीट पर इस साल वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आई है और पिछले चुनाव के मुकाबले 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद इस बार 75.98 फीसदी मतदान हुआ है। तीन फीसदी गिरावट से किस प्रत्याशी को फायदा होगा और किसे नुकसान इसका जवाब जानने के लिए 3 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। वहीं अगर बीते 5 चुनावों में यहां की जनता के मिजाज को देखें तो पता चलता है कि यहां की जनता हर बार के चुनाव में अपना विधायक बदल देती है। वर्तमान में नागौद से भाजपा के नागेन्द्र सिंह विधायक हैं।
नागेन्द्र सिंह (भाजपा) v/s रश्मि सिंह (कांग्रेस)
नागौद विधानसभा सीट पर एक बार फिर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने जहां मौजूदा विधायक नागेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली रश्मि सिंह को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। रश्मि सिंह पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थीं और 25 हजार 700 वोट उन्हें हासिल हुए थे। जो कि कांग्रेस की हार का बड़ा कारण बताए गए थे।
नागौद विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 39 हजार 625
पुरुष मतदाता- 1 लाख 24 हजार 720
महिला मतदाता- 1 लाख 14 हजार 904
पिछले दो चुनावों में मतदान का प्रतिशत
साल 2018- 78.13%
साल 2013- 75.98%
नागौद विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के नागेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 1 हजार 234 वोटों से हराया था.
साल 2013- कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ने भाजपा का गगनेन्द्र प्रताप सिंह को 10 हजार 64 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?