17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: नागौद विधायक नागेन्द्र ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

विन्ध्य के कुछ और विधायक 75 प्लस फार्मूले में, उन पर बढ़ेगा दबाव
2 min read
Google source verification
नागौद विधायक नागेन्द्र ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

Nagod MLA Nagendra announced not to contest elections

सतना। नागौद विधायक एवं पूर्व मंत्री नागेन्द्र सिंह ने मंगलवार को चुनाव न लड़ने का ऐलान कर विन्ध्य की राजनीति में हड़कम्प मचा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब उनकी 81 साल की उम्र हो चुकी है और वे अब चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही नागौद में उनके राजनीतिक वारिस के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा का 75 प्लस उम्र के लोगों को विधानसभा टिकट नहीं देने का भी फार्मूला बताती है, ऐसे में अब विन्ध्य के उन नेताओं और विधायकों के लिये संकट के बादल छा गये हैं जो इस दायरे में आ रहे हैं। नागौद विधायक के ऐलान के बाद रीवा जिले से गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह और त्यौंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी भी उम्र के दायरे में उलझते नजर आ रहे हैं।

कहा, यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय

नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह ने पत्रिका को बताया कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। पार्टी का निर्णय क्या होगा वे नहीं कह सकते हैं। कहा, 81 साल मेरी उम्र है और हमारा मानना है कि जैसे हम लोग सयाने हो गये तो हमें युवाओं के लिये जगह छोड़नी चाहिए। नई टीम आनी चाहिए, इससे पार्टी और मजबूत होगी। ऐसा भी नहीं है कि यहां हमारे अलावा भाजपा के पास आदमी नहीं है। अच्छे अच्छे युवा भरे हैं जो वर्तमान स्थितियों में अच्छा काम कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे परिवारवाद के पक्षधर नहीं है। लेकिन अगर भाजपा के कार्यकर्ता उनके बेटे से चुनाव लड़ने के लिये कहते हैं तो यह उनका अपना निर्णय होगा। बताया कि उनके बेटों की उम्र 54 साल और 58 साल है। वे अपने निर्णय लेने में स्वतंत्र और सक्षम है।

नागेन्द्र का राजनीतिक वारिस कौन?

विधायक नागेन्द्र सिंह के अगला चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा से नागौद का अगला दावेदार कौन होगा इसको लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। राजघराने से राजनीति में सक्रिय पशुपतेन्द्र सिंह को नागेन्द्र सिंह के वारिस के तौर पर देखा जा रहा है।

इन पर बढ़ेगा दबाव

नागौद विधायक ने जिस तरीके से उम्र का हवाला देते हुए हुए अगला चुनाव नहीं लड़ने की बात कह दी गई है उसके बाद विन्ध्य के कई विधायकों पर अगले चुनाव को लेकर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। रीवा के गुढ़ से विधायक नागेन्द्र सिंह तो नागौद विधायक से भी उम्र दराज है तो त्यौंथर से विधायक श्यामलाल द्विवेदी की उम्र भी 75 के करीब है। ऐसे में इनके लिये टिकट की दावेदारी को लेकर अब दबाव बढ़ेगा।

तो पार्टी क्या लेगी निर्णय

संगठन की बैठक में मुख्यमंत्री काफी पहले यह कह चुके हैं कि नागौद और चित्रकूट की स्थितियों को देखते हुए पार्टी को पहले से ही संकेत कर देना चाहिए ताकि यहां संबंधितजन अपनी तैयारी शुरू कर सके। मु्ख्यमंत्री की इन बातों और नागौद विधायक के ऐलान को लेकर अब कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है कि इन दोनों विधानसभाओं के लिये पार्टी अपनी तैयारी जल्द ही शुरू कर सकती है।

इधर गगनेन्द्र ने शुरू की तैयारी

इधर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने जनसंपर्क के साथ ही क्षेत्र भ्रमण भी शुरू कर दिया है। वे एक बार नागौद विस चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार नागौद से दावेदारी की जानकारी सामने आ रही है।