4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

32 डॉक्टर, 6 बीएमओ और 6 बीपीएम को नोटिस

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन में लापरवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Vikrant Kumar Dubey

•

Updated: 14 Feb 2020, 12:14 PM IST

Notice to 32 doctors, 6 BMO and 6 BPMs

Notice to 32 doctors, 6 BMO and 6 BPMs

सतना. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन में लापरवाही चिकित्सकों सहित बीएमओ, बीपीएम को महंगी साबित हुई। सीएमएचओ ने जिले के ३२ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर, 6 ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और 6 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतुष्टिजनक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिलेभर में 85 प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इनमें 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 42 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इनमें चिकित्सकों, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्शिनियन सहित अन्य स्टॉफ पदस्थ किया गया है। केंद्र में असंचारी रोग, डायबिटीज, हाईपरटेंशन, ह्दय रोग सहित का परीक्षण कर चिकित्सा मुहैया कराना है ताकि लोगों को आसानी से गांव में इलाज मिल सके, उन्हें भटकाव न झेलना पड़े लेकिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन में मैहर और उचेहरा को छोड़कर सभी में लापरवाही की जा रही है।

मनमानी का आलम यह है कि ओपीडी की रोजाना रिपोर्टिंग तक नहीं की जा रही है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएमएचओ डॉ अशोक कुमार अवधिया ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।