
PATRIKA made helpful
सतना। कोरोना जैसी महामारी के चलते आज हर कोई प्रभावित है। इस संकट की घड़ी में लोगों के पास खाने की कमी पड़ रही है। उनके सामने रोजी रोटी एक बड़ी चुनौती बन कर खड़ी हो रही है। एेसे में शहर के कुछ लोग मुसीबत में फंसे एेसे लोगों को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस समस्या से दैनिक समाचार पत्र वितरकों को भी जूझना पड़ रहा है। एेसे में पत्रिका व समरिटन सोशल सर्विस सोसाइटी पतेरी द्वारा दैनिक समाचार पत्र वितरकों को बुधवार को खाद्यान्न वितरित किया गया। रेलवे स्टेशन सतना में सभी दैनिक समाचार पत्र वितरकों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। इस दौरान पत्रिका के यूनिट हेड नरेंद्र खंगारुत, समरिटन के संचालक फ ादर जस्टिन, बोनी पाल, एविन, चाइल्ड लाइंन से राजकुमार सतनामी, अमोस बैक व पी आर ओ पंकज उरमालिया मौजूद रहे।
इन्हें बांटा गया खाद्यान
राम दुलारे गुप्ता, प्रेम चंद साहू, प्रेम चंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, कमलेश गुप्ता, महेश साहू, शिल्लु साहू, घनश्याम अग्रवाल, कन्छेदी लाल गुप्ता, राम हित गुप्ता, राम लखन कुशवाहा, बालक दास साहू, रवि साहू, बबलू सोंधिया, अलकेश सोंधिया, संजय गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, राजेश साहू, फू लचंद साहू, नंद किशोर पांडेय, राकेश कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, मनसुख लाल गुप्ता, शिव नाथ वर्मा, रमेश दिवेदी, राकेश गुप्ता, राकेश साहू, लाला कुशवाहा को बांटा गया।
Updated on:
1 May 2020, 11:35 PM IST
Published on:
1 May 2020, 11:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.