
मिट्टी के बर्तन, रखेंगे आपके सेहद का ख्याल
सतना. आधुनिकता और पश्चिमी सभ्यता की होड़ में हम अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति पूरी तरह भूलते जा रहे हैं जबकि देखा जाए तो हमारी प्राचीन परंपराएं आज भी हमारे लिए बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। ऐसे ही एक परंपरा है घरों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना । पहले घरों में मिट्टी के बर्तनों में ही खाना पकाया और खाया जाता था । यह परंपरा अब फि र नए रूप में आकर्षक रंग के साथ वापस लौट रही है । शहर के कई घरों में मिट्टी के बर्तन अब उपयोग में लाया जा रहा है। यहां लगने वाले एग्जीबिशन में भी मिट्टी के खूबसूरत बर्तन देखने को मिलते हैं। यहां तक कि शहर के कुछ हाई फाई होटल्स में मिट्टी के बर्तनों में खाना परोसने में इस्तेमाल किया जाता है जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। मिट्टी से बने बर्तन हमें नेचर के करीब लाने के साथ ही हमारी अपनी परंपराओं से भी जोड़ते हैं । साथ ही हमारी सेहत का भी ख्याल रखते हैं।
फायदे अनेक
1- मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने से भोजन का पीएच नियंत्रित रहता है।
2- भोजन की पौष्टिकता भोजन पकाने के बाद भी बनी रहती है।
3- मिट्टी के बर्तन इको फ्रैंडली होते हैं।
4- भोजन अधिक देर गरम या फिर अधिक देर तक ठंडा रहता है।
5- मिट्टी के बर्तनों में भोजन रखने भोजन खराब नहीं होता है।
6- मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने पर अधिक तेल की जरुरत नहीं पड़ती।
7- भोजन आसानी से और पूरी तरह से पकता है।
ये हैं मार्केट में अवेलेबल
तवा : मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते रहे हैं । मिट्टी के तवे पर बनी रोटी काफ ी स्वादिष्ट होती हैं । शहर के लोग इन्हें काफ ी कर रहे हैं।
कुंड में जमाएं दही : दही खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है यह कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है स्टील के बर्तनों में दही जमाने से बेहतर है कि मिट्टी के बर्तन में दही जमाए मिट्टी के बर्तन में दही जमाते हैं तो बर्तन के छिद्रों में उसकी खटास रह जाती है जिससे कभी भी दही जम जाता है अलग से जमाने के लिए दही नहीं डालना पड़ेगा ।
मिट्टी की कढ़ाई: मिट्टी से बनी कढ़ाई आपकी किचन में क्रॉकरी की शोभा बढ़ाएगी । साथ ही खाने को भी स्वादिष्ट बनाए रखेगी।
कुल्हड़: शादी और पार्टी में भी कुल्हण का इस्तेमाल दूध पीने में किया जा रहा है । वहीं कूल्हड़ का यूज घरों में पूजा में भी किया जाता है । मिट्टी हमेशा से शुद्ध और पवित्र मानी जाती रही है । कूल्हड़ में रखा पानी पीने से हम स्वस्थ रहते हैं।

Published on:
23 Jul 2018 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
