
Goods Train Splits into Two Halves in Satna
Train Accident- मध्यप्रदेश में सतना के पास अजब रेल हादसा हुआ। यहां एक ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। कुछ डिब्बे जहां इंजन के साथ दौड़ते हुए आगे के स्टेशन पर पहुंच गए वहीं शेष डिब्बे बांसा पहाड़ के पास ही खड़े रहे। पश्चिम मध्य रेलवे में एक मालगाड़ी के साथ यह घटना घटी जिससे करीब 1 घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा बाधित रहा। हादसे की वजह से मुंबई-हावड़ा ट्रैक की 7 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कपलर टूटने के कारण मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी। इंजन के साथ कुछ डिब्बे मानिकपुर स्टेशन पहुंच गए जबकि शेष डिब्बे बांसा पहाड़ स्टेशन के पास ही छूट गए। लोको पायलट ने जब अधिकारियों को घटना की सूचना दी तब दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन के शेष डिब्बों को वापस पहुंचाया। इसके बाद ही रेल परिचालन फिर शुरु किया जा सका। अप ट्रेक की छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस और पाटलीपुत्र-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रभावित हुईं।
सतना- मानिकपुर रेलखंड के बांसा पहाड़ स्टेशन के पास रविवार शाम एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना तब हुई जब बांसा पहाड़ स्टेशन की लूप लाइन से मालगाड़ी मेनलाइन में जा रही थी। क्रासिंग के पास अचानक कपलर टूट गया। इससे कुछ डिब्बे छूट गए जबकि इंजन के साथ के कुछ डिब्बे आगे पहुंच गए।
घटना के चलते रेल यातायात एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रभावित रहा और कई यात्री ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी रहीं। सतना से सीएंडडब्ल्यू (C&W) स्टाफ को नया कपलर लेकर बांसा पहाड़ के लिए रवाना किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सतना से पीसीएमआर क्लिंकर से लदी मालगाड़ी झांसी की ओर जा रही थी। ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर और उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीमा क्षेत्र से गुजर रही थी तभी मालगाड़ी के 12वें डिब्बे की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के कारण मुंबई-हावड़ा मार्ग पर अप और डाउन दोनों ट्रेक पर यातायात बाधित हो गया। आधा दर्जन से ज्यादा सवारी ट्रेनें और मालगाड़ियां पास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
मालगाड़ी का कपलर टूटने से अप और डाउन की आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें अप ट्रेक की छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस और पाटलीपुत्र-एलटीटी सुपरफास्ट शामिल हैं। डाउन ट्रेक पर पुणे-सुपौल, सीएसएमटी-कोलकाता मुंबई मेल, पुणे-दानापुर और देवलाली-दानापुर एक्सप्रेस प्रभावित हुई। कई मालगाड़ियां भी
थमी रहीं।
Updated on:
06 Apr 2026 11:16 am
Published on:
06 Apr 2026 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
