3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग सीरीज घर मे रहें स्वस्थ, योग और प्राणायाम से वजन करें कम

लॉक डाउन का उठाएं फायदा, आधे से ४५ मिनट का समय होगा पर्याप्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 25 Apr 2020, 2:51 PM IST

 reduce weight by yoga and pranayama

reduce weight by yoga and pranayama

सतना. मोटापा दुनियाभर में किसी महामारी से कम नहीं फैल रहा है। लाइफ स्टाइल, खाना, आप की दिनचर्या आप की गलत आदतों से वयस्क बच्चे सब को अपनी चपेट में ले रहा है । और तेजी से वजन बढ़ रहा है। जिससे अनेकानेक बीमारियां सुगर ब्लडप्रेशर और हार्ट अटैक जैसी प्राणघातक बीमारियां घेर लेती हैं। यह समय लॉक डाउन का है। यानी घर में रहने का। योग एक्सपर्ट mukesh tiwari इस समय में ऐसे उपायों को बताते हैं जो कि आप को मोटापा से बचाएगा।

गर्मी में वेट लॉस करना होगा आसान
गर्मी के समय मे कम वर्क करने से ही पसीना जल्दी निकलने लगता है जो कि कई तरह की बीमारियों को आने से रोकता है। बिना वर्कआउट के यदि पसीना निकलता है तो ओ बीमारी का संदेश मिलता है। तो आप वेटलॉस के लिए योग करें। वर्क फ्रॉम होम के इस पीरियड को वजन कम करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। योगाभ्यास एक ऐसी विधा है जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को बढ़ावा मिलता है। इससे आप खुद को पहले से बेहतर बना सकते हैं।
इन आसानों से मिलेगा फायदा
सूर्य नमस्कार, मयूर आसन, उष्ट्रासन, हलासन, नॉकासन, ताड़ आसन, शलभासन जैसे आसनों से वजन तो कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। इन पूरे आसानों के लिए महज आधे से ४५ मिनट ही पर्याप्त है।