17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP से महिला का अपहरण कर UP में गैंगरेप, पहले कार सवार दरिंदों ने रास्ता पूछा, फिर उठाकर भाग गए

एमपी से महिला का अपहरण कर यूपी में गैंगरेप, पहले कार सवार दरिंदों ने रास्ता पूछा, फिर उठाकर भाग गए

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 19, 2019

Rewa Gang rape: Gang rape in UP after kidnapping woman from Rewa

Rewa Gang rape: Gang rape in UP after kidnapping woman from Rewa

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत राह चलती एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया गया कि पति के पास खेत जा रही महिला का फोर व्हीलर सवार दरिंदों ने पहले अपहरण कर लिया। फिर बदमाश उसे बंधक बनाकर यूपी ले गए। जहां एक घर मेंं उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे वापस एमपी लाकर आरोपी छोड़कर फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर रीवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिला सही लोकेशन भी नहीं बता पा रही। इसलिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। ये घटना चाकघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

खेत में जा रही थी महिला
बताया गया कि चाकघाट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला शनिवार की रात करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे पति का हांथ बंटाने जा रही थी। रास्ते में फोर व्हीलर में सवार तीन लोग पहुंचे और उसे रोककर त्योंथर जाने का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही महिला रास्ता बताने के लिए मुड़ी वैसे ही गाड़ी में सवार दो युवक उतरे और मुंह दबाकर महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। वे महिला को यूपी के नारीबारी ले गए। जहां एक घर में महिला को बंधक बनाकर बलात्कार किया। पीड़ित महिला की मानें तो दो लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया।

महिला को वापस गांव के पास छोड़कर भागे
देर रात वारदात करने के बाद दरिंदों ने महिला को पुन: वापस गांव के पास लाकर छोड़ दिये और मौके से फरार हो गया। इधर महिला के गायब होने पर घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। महिला ने वापस आकर जब उनकों घटना बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे सुबह महिला को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन युवक सवार थे। घटना की शिकार पीडि़त महिला दहशत में है।

घर का पता लगाने में जुटी पुलिस
आरोपियों की तलाश में पुलिस अब महिला की मदद से उस घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है जहां महिला के साथ युवकों ने यह घिनौना कृत्य किया है। उस घर के मिलने के बाद आरोपियों की पहचान हो पायेगी। हालांकि महिला घर के बारे में भी सही लोकेशन नहीं बता पा रही है जिससे उन तक पहुंचने में पुलिस को भी खासी दिक्कत हो रही है।