
Rewa News: KBC Season 11 Charan Gupta of Rewa won an amount 50 lakh
रीवा। मध्यप्रदेश की रीवा निवासी चरणा गुप्ता ( Charana Gupta ) ने केबीसी सीजन 11 ( KBC Season 11 ) में 50 लाख रुपये जीती हैं। एक करोड़ के सवाल पर वह शो को छोड़ दी। चरणा से जब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( amitabh bachchan ) ने एक करोड़ के सवाल छोड़ने पर पूछा तो चरणा ( Charana Gupta KBC ) बोलीं कि उनके पिता ने कहा है कि लालच बुरी बला है। इसलिए मैं पचास लाख पर ही शो को छोड़ रही हूं। चरणा मध्यप्रदेश के शहडोल में लेबर इंस्पेक्टर हैं।
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सवालों का सही जवाब देकर चरणा गुप्ता ने 50 लाख रुपए जीत लिए। 15वें सवाल में उन्होंने रिस्क नहीं लिया और गेम छोडऩे की इच्छा जताई। हालांकि बाद में सवाल का जो उसने जवाब बताया वह सही निकला। 14वें सवाल का चरणा ने सही जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि बॉम्बे कलकत्ता मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस गर्वनर जनरल के अधीन की गई थी। जिसका उन्होंने सही जवाब लॉर्ड कैनिंग दिया।
15वां सवाल पूछा गया कि 1944 में कंगना टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुईथी। जिसमें उन्होंने कोई लाइफ लाइन नहीं ली। 15वें सवाल पर पहुंचकर चरणा गेम से बाहर हो गईं। सोमवार को सोनी चैनल के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर रीवा की चरणा गुप्ता रहीं। चरणा रीवा के जवा ब्लॉक की रहने वाली हैं।वे अपने पति के साथ शहडोल में जॉब करती हैं। लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
उनसे पूछे गए कुछ सवाल
- प्रश्न: कौन सा रोग विटामिन की कमी से नहीं होता है
- जवाब- घेंघा
- प्रश्न: कौन सी हिंदी फिल्म वास्तविक जीवन के बारे में है
- जवाब- पान सिंह तोमर
- प्रश्न: भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को 2019 का भारत रत्न दिया गया
- जवाब- प्रणब मुखर्जी
- प्रश्न: एक वाद्य यंत्र बजता है
- जवाब- माउथ ऑर्गन
- प्रश्न: कौन सा फल पानी में उगता है
- जवाब- सिंंघाड़ा
- प्रश्न: कौन सी धातु चुंबक को आकर्षित करती है
- जवाब- लोहा
Published on:
27 Aug 2019 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
