3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर…सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे

उनके निधन पर फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 1 May 2020, 11:11 AM IST

Rishi Kapoor ... will always be alive in our hearts

Rishi Kapoor ... will always be alive in our hearts

सतना. बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का निधन गुरुवार की सुबह हो गया। निधन के बाद से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे भारत में शोक की लहर है। शहर के बिजनेसमैन, एक्टर, रंगकर्मियों, निर्देशक ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शहर की युवाओं ने भी संवेदना प्रकट की। शहरवासियों को इस बात का भी यकीन हो रहा कि उनके बीच अब एक बेहतरीन अभिनेता नहीं रहे।

कल सुबह की सबसे बुरी खबर है। यह मेरे लिए हम सभी एक्टर एेसे ही अदाकारों से तो अभिनय की सीख लेते हैं। उन्ही को देख के कर अच्छे अभिनेता बनना चाहते हैं । वे एक बेहतरीन एक्टर के साथ मधुर प्रिय इंसान भी रहे। उनको मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा। बहुत अफ सोस है कि हमारे बीच में मशहूर कलाकार नहीं रहे । भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
राहुल वर्मा, अभिनेता

अभिनेता ऋ षि कपूर बहुआयामी, सबके प्रिय और जीवंत अदाकार थे । उनके अंदर टैलेंट के खजाना था। मैं हमेशा उनको याद करूंगा। वे युवाओं के दिल में विशेष स्थान रखते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे। मैं भी उनको फॉलो करता रहा। वह फि ल्मों और भारत की प्रगति के बारे में हमेशा सोचते रहे। उनके निधन से दुख हआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
अंशुल त्रिवेदी, अभिनेता

ऋ षि कपूर एक ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने अपने पुरखों की फि ल्मी विरासत और उनके स्टारडम से इतर अपनी एक छवि बनाई । वे हरफ नमौला खिलाड़ी थे जिन्हें फिल्म बॉबी से प्रशंसा मिली किन्तु उनके अभिनय की बारीकी के लिए अग्निपथ, डी बॉडी, 102 नॉट आउट जैसी कई फि ल्मों के लिए याद किए जाएंगे। उनका ऐसे अचानक जाना हम सबके लिए एक गहरा जख्म है ।
अमित कुमार शुक्ल, रंगकर्मी

एक कुशल का अभिनेता जाना फिल्म जगत के साथ समस्त अभिनय कर्ताओं के लिए भी अत्यंत दु:खद है। एक ऐसा अभिनेता जो मेरे साथ साथ मेरे पिताजी की पीढ़ी का भी प्रिय रहा, उनकी एक खास बात याद है कि वो नवीन तकनीकों के बावजूद फि ल्मों में डबिंग करना पसंद करते थे। फिल्म बॉबी से लेकर द बॉडी तक सफ र , 102 नॉट आउट जैसी मूवी में उनके अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शुभम बारी, रंगमंच निर्देशक

लाजवाब अदाकार ऋ षि कपूर हमेशा लोगों के दिलों मे रहेंगे । फि ल्में बाबी से लेकर 102 नाट आउट जैसी तमाम खूबसूरत फि ल्में यादगार के रूप रहेंगी। इनकी बहुत सारी फिल्मों का कलेक्शन आज भी मेरे पास सुरक्षित है। मैं उनके अभिनय का मुरीद हंू। बॉलीवुड से एेसे दमदार एक्टर का जाना बॉलीवुड के लिए क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को ऐसा असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मनोहर आर्तानी, कलाकार