25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: रामोराम सहित 6 प्रत्याशी चुनाव के लिए अयोग्य

भारत निर्वाचन आयोग ने 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए निरर्हित किया अगले तीन साल तक अब अन्य अभ्यर्थी नहीं लड़ सकेंगे कोई चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 9 May 2022, 12:31 PM IST

satna: रामोराम  सहित 6 प्रत्याशी चुनाव के लिए अयोग्य

satna: 6 candidates including Ramoram ineligible for election

सतना। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान चुनाव लड़ने वाले 6 प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। साथ इनके अगले तीन साल तक किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने में रोक लगा दी है। इन सभी को लगातार सूचित किये जाने के बाद भी व्यय लेखा जमा नहीं करने पर 3 साल के लिये चुनाव लड़ने के लिए निरर्हित घोषित कर है। अब ये लोग मार्च 2025 तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग का फैसला

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में प्रत्याशी रहे अभ्यर्थियों से चुनाव के दौरान किये गये खर्च का व्यय लेखा प्रस्तुत करने निर्देशित किया था। जिस पर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के 6 अभ्यर्थियों ने अपना व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया। इन्हें कई बार नोटिस जारी कर अवसर भी दिया गया। लेकिन इसके बाद भी जब व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया तो आयोग ने इन सभी के अगले तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह लगाया प्रतिबंध

भारत निर्वाचन आयोग ने बताया है कि ये सभी लोग अपना निर्वाचन व्यय लेखा निर्धारित समयावधि के भीतर एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क में उल्लेखित रीत से जमा करने में असफल रहे हैं। लिहाजा इन्हें संसद के किसी भी सदन अथवा राज्य अथवा संघराज्य क्षेत्र की विधानसभा अथवा विधान परिषद के सदस्य चुने जाने अथवा होने के लिये आदेश की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए निरर्हित घोषित किया है। आदेश जारी करने की अवधि 28 मार्च 2022 मानी गई है। इस संंबंध में आदेश अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को विगत दिवस जारी कर दी है।

इनको घोषित किया अयोग्य

सतना विधानसभा से सपाक्स पार्टी के उम्मीदवार रहे रामोराम गुप्ता, मैहर विधानसभा से संपूर्ण सामाज पार्टी के उम्मीदवार रहे शिवम पाण्डेय शिब्बू, रामपुर बाघेलान विधानसभा से राष्ट्रीय संयुक्त समाज पार्टी के उम्मीदवार रहे पंकज सिंह, यहीं से आप पार्टी के उम्मीदवार रहे प्रशांत पाण्डेय, नागौद विधानसभा से अखिल भारतीय अपना दल उम्मीदवार रहीं फूलन देवी बागरी, पीपूल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार रहे राजेन्द्र जायसवाल को 3 साल के लिए चुनाव के अयोग्य घोषित किया गया है।

पुष्पेन्द्र बागरी को भी गया नोटिस

इसी तरह से 2021 में हुए रैगांव उपचुनाव के प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र बागरी को भी निरर्हिता का नोटिस विगत दिवस दिया गया है। इन्होंने कई नोटिसों के बाद भी व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया है। लिहाजा अब इन्हें चुनाव के अयोग्य ठहराने का नोटिस दिया गया है। चुनाव में पुष्पेन्द्र 148 वोट पाकर आखिरी 17वें स्थान पर थे

यह थे परिणाम

विधानसभा- उम्मीदवार का नाम- पार्टी- स्थान- कुल वोट- वोट प्रतिशत

सतना - रामोराम गुप्ता - सपाक्स पार्टी - 4था - 7,984 - 5%

रामपुर बाघेलान - प्रशांत पाण्डेय - आम आदमी पार्टी - 12वां - 702 - 0%

रामपुर बाघेलान - पंकज सिंह - राष्ट्रीय संयुक्त समाज पार्टी - 14वां - 582 - 0%

नागौद - राजेन्द्र जायसवाल - पीपूल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - 15वां - 357 - 0%

नागौद - फूलन देवी बागरी - अखिल भारतीय अपना दल - 16वां - 272 - 0%

मैहर - शिवम पाण्डेय - संपूर्ण समाज पार्टी - 9वां - 1,424 - 1%