20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस स्टैंड में ट्रैफिक DSP की दबिश, कई बसें जब्त, खाली हुआ आधा स्टैंड, वीडियो में जानें पूरा मामला

बस स्टैंड में ट्रैफिक DSP की दबिश... बस जब्त, मौके पर जुर्माना... खाली हुआ आधा स्टैंड

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 04, 2019

patrika

satna bus stand me Traffic DSP ki Dabish

सतना। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय पर अमल न करने वाले बस संचालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर ट्रैफिक डीएसपी अखिलेश तिवारी को सूचना मिली कि बस स्टैंड में मनमर्जी की बस खड़े रहने के कारण आए दिन जाम की स्थितियां बनती है। लेकिन मोटर मालिकों के रसूख के आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है। बैठक में मिले दिशा-निर्देश के बाद डीएसपी ट्रैफिक ने तुरंत एक्शन लेते हुए बस स्टैंड पहुंच गए। जहां कई बसों को जब्त करने हुए जुर्माना भी लगाया।

जुर्माना न देने वाली बसों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के बस संचालकों में हड़कंप की स्थितियां बन गई। आनन-फानन में जिन बसों को मौका मिला वह बस स्टैंड छोड़कर शहर के बाहर रवाना हो गई। देखते ही देखते कुछ देर में पूरा बस स्टैंड खाली हो गया। सूत्रों की मानें तो बस संचालक जिस दिन कार्रवाई होती है।

उस दिन अपनी-अपनी बसें छिपा लेते है दूसरे दिन से फिर उनकी मनमर्जी शुरू हो जाती है। इसके पहले तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़ी बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस संचालकों के दांत खट्टे कर दिए थे। लेकिन कुछ दिन बाद उनका ट्रांसफर उज्जैन निगमायुक्त पद पर हो गया और यह व्यवस्था पटरी से उतर गई।