
satna Cyber crime news Youth arrested for viral porn photo on Facebook
सतना/ फेसबुक पर युवती से दोस्ती करने के बाद जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो फोन पर बातें होने लगीं। वक्त गुजरने के साथ दोनों के बीच जब झगड़ा होने लगा तो युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। ऐसे में युवती को सबक सिखाने के लिए युवक ने उसके फेसबुक एकांउट को हैक करते हुए कुछ तस्वीरें निकालीं।
उसे एडिट करने के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अश्लील कमेंट करते हुए युवती के रिश्तेदारों को टैग करने लगा। जब इसकी भनक युवती को लगी तो उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी। ऐसे में सुराग जुटाते हुए राज्य सायबर पुलिस जबलपुर जोन ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने किया खुलासा
राज्य सायबर पुलिस अधीक्षक अंकित शुक्ला ने बताया कि युवती ने कुछ समय पहले मामले की शिकायत की थी। तकनीकी विवेचना में पता चला कि फोटो वायरल करने वाला सिद्धार्थ नगर सतना निवासी मुकेश विश्वकर्मा (26) है। पुलिस टीम ने उसका सुराग जुटाया और फिर आरोपी तक पहुंच गई। पकड़ में आने के बाद आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। युवती से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उनकी चैटिंग और फोन पर बातें होने लगीं। बाद में युवती ने बात करने से मना कर दिया। उसे सबक सिखाने के लिए उसने युवती की फेसबुक आईडी हैक कर उसकी फोटो प्राप्त की और फिर उसे एडिट कर आपत्तिजनक कमेंट के साथ उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को टैग करने लगा।
बुलाया तो नहीं आया
पता चला कि पुलिस ने पहले बहाने से आरोपी को बुलाने की कोशिश की लेकिन चलाक आरोपी पुलिस के पास नहीं गया। ऐसे में कानूनी तौर पर निरीक्षक विपिन ताम्रकार, एसआई हेमंत पाठक, हवलदार मनीष उपाध्याय, आरक्षक अजीत गौतम व शुभम सैनी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई। सटीक लोकेशन मिलने पर आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ कार्रवाही करते हुए उसे अदालत में पेश कर दिया।
Published on:
19 Jan 2020 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
