23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं मध्य प्रदेश के सतना जिले के ‘गूगल ब्वॉय’, जिनके पास है देश-दुनिया के हर सवाल का जवाब

सतना: तक्ष में दिख रहा स्वामी विवेकानंद जैसे तेज, उम्र महज 4 वर्ष

less than 1 minute read
Google source verification
Satna Google Boy: story of Small Kautilya taksha singh kothi satna mp

Satna Google Boy: story of Small Kautilya taksha singh kothi satna mp

सतना/ यह तस्वीर सतना के 'गूगल ब्यॉय' की है। मासूम का नाम तक्ष है। महज चार साल की उम्र में ही इसके पास देश-दुनिया के हर सवाल का जवाब है। सोशल मीडिया पर जिधर-देखो कोई छोटा कौटिल्य तो कोई स्वामी विवेकानंद के जैसे दिमाग बता रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर कोठी कस्बे से लगे गांव घुघुआर पत्रिका टीम पहुंची तो हर ग्रामीण की जुबान पर एक ही नाम था तक्ष। हो भी क्यों न, गांव के इस बेटे ने महज चार साल की उम्र में नाम जो रोशन कर दिया है।

उत्सुकतावश पत्रिका रिपोर्टर ने भी तक्ष से कुछ सवाल पूछे। पहला सवाल पूछा हू इज प्रेसीडेंट ऑफ यूएसए। तक्ष ने बेबाकी से जवाब दिया। दूसरा सवाल था कि व्हाट इज द कैपिटल ऑफ यूएसए। यहां भी तक्ष किसी जानकार युवा की तरह जवाब दिया। फिर मां ने हनुमान चलीसा, वेद के कुछ श्लोक, देश-विदेश संबंधी सामान्य ज्ञान के दर्जनभर सवाल किए। उन सबके उत्तर तक्ष को कंठस्थ थे। अंत में मां के प्रश्न कम पड़ गए लेकिन तक्ष बोलना नहीं बंद किया।

कोठी से 5 किमी. दूर है घुघुआर
सतना-चित्रकूट मार्ग स्थित कोठी कस्बे से लगा गांव घुघुआर नगर से 5 किमी. की दूरी पर है। 10 अक्टूबर 2015 को तक्ष का जन्म घुघुआर के एक सामान्य परिवार में हुआ था। पिता धीरेन्द्र सिंह किसान हैं और मां इंदू सिंह गृहणी। माली हालत से जूझ रहे किसान धीरेंद्र सिंह ने कोठी कस्बे स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल की नर्सरी कक्षा में दाखिला दिलाया है। तक्ष की मां इंदू सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को उसने भी आत्मसात कर रखा है। उसको अगर कोई भी प्रश्न के उत्तर बता दिए जाए तो वह नहीं भूलता। यहां तक कि उसको इंग्लिश में कई निंबध रटे हुए है।