
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 63 सतना सीट पर इस बार 71.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। साल 2018 से पहले सतना की सीट भाजपा का गढ़ थी। भाजपा के शंकर लाल तिवारी यहां से लगातार तीन बार विधायक रहे। लेकिन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने यहां भाजपा का तिलस्म तोड़ते हुए भाजपा के शंकर लाल तिवारी को हराया था। अपने गढ़ को एक बार फिर फतह करने के लिए एक बार फिर भाजपा ने यहां बड़ा दांव खेला और 4 बार के सांसद को चुनावी मैदान में उतारा। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस सीट पर अहम मुकाबला था और अब दोनों ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है जो 4 दिसंबर को काउंटिंग के बाद सामने आएगा।
भाजपा के गणेश सिंह v/s कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह
सतना विधानसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के सिद्धार्थ सिंह यहां से विधायक हैं जो साल 2023 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। जिनके खिलाफ भाजपा ने चार बार के सांसद गणेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सांसद गणेश सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से सतना सीट जिले की सबसे हॉट सीट बन गई है और पूरे जिले की निगाहें यहां पर टिकी हुई हैं। क्योंकि एक तरफ चार बार के सांसद गणेश सिंह हैं और दूसरी तरफ एक बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा। दिलचस्प बात ये भी है कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर बसपा ने भी बड़ी सेंधमारी थी और बसपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह तोमर 35,064 वोट हासिल कर ले गए थे। ऐेसे में इस बार के परिणाम देखना दिलचस्प होगा।
सतना विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 45 हजार 814
पुरुष मतदाता- 1 लाख 27 हजार 553
महिला मतदाता- 1 लाख 18 हजार 256
पिछले दो विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 70.03%
साल 2013- 62.63%
सतना सीट का इतिहास
साल 2018- कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा ने भाजपा के शंकर लाल तिवारी को 12558 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा के शंकर लाल तिवारी ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को 15332 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : इस सीट पर 2018 में हुआ था बड़ा खेला, 'हाथ-कमल' को पीछे छोड़ 'हाथी' ने मारी थी बाजी
Updated on:
18 Nov 2023 06:04 pm
Published on:
29 Oct 2023 10:09 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
