9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना में 6 स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख

सतना में 6 स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 22, 2018

See how modi get guard of honour

See how modi get guard of honour

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुए हादसे में 6 स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत के बाद देश स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्ढ़ा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और घटना को लेकर दु:ख जताया है।

बता दें कि, सभापुर थाना अंतर्गत बिरसिंहपुर से 5 किमीं दूर बिरसिंहपुर-सेमरिया मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह 9.30 बजे लकी कान्वेंट स्कूल का बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 19 बीबी 1047 एक दर्जन बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रहा था। स्कूल से महज 500 मीटर पहले तेज रफ्तार बस क्रमांक एमपी 17 पी 0885 ने टक्कर मारकर स्कूल वाहन को चकनाचूर कर दिया। जिसमे 6 स्कूली बच्चों समेत चालक की मौत हो गई।

क्या लिखा मोदी ने
मध्य प्रदेश के सतना में हुई दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

क्या लिखा जेपी नड्ढ़ा ने
सतना, मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना की दु:खद खबर प्राप्त हुई। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।

क्या लिखा सीएम शिवराज ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर लिखा है कि, सतना सड़क हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, मन दुखी है। हादसे में हताहत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

क्या लिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने
कांग्रेस ने चुनाव अभियान प्रभारी और शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि, सतना में बस दुर्घटना में 7 बच्चों की दुखद मृत्यु की खबर अत्यंत दुखदायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मासूम बच्चों की आत्मा को शांति व उनके अभिभावकों को सहने की क्षमता दे।