4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: ओपन जेल के पहले कैदी बने राजा बुंदेला, जुर्म सुनकर उड़ जाएंगे होश

ओपन जेल में रह परिवार पालेंगे, खुली जेल में पहले दिन पहुंचे 11 बंदियों के परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 1 Jun 2018, 4:35 PM IST

satna open jail: open jail kya hota hai

satna open jail: open jail kya hota hai

सतना।मध्य प्रदेश की सागर जेल में 302 के जुर्म में चार्ली राजा बुंदेला को 14 वर्ष की सजा हुई थी, जिसमें वे 12 वर्ष की सजा काट चुके हैं। वे अब 2 वर्ष की सजा सतना की ओपन जेल में काटेंगे। उनके साथ एकलौते पुत्र राज बुंदेला और पत्नी भी रह सकेंगी। इनके भरण पोषण के लिये रोजगार की व्यवस्था भी जेल प्रबंधन ने करवा दी है।

गुरुवार को सीएम शिवराज सिह चौहान ने हवाई अड्डे स्थित कार्यक्रम स्थल से प्रदेश के दूसरी ओपन जेल का लोकार्पण शिला पट्टिका से किया। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे जेल अधीक्षक जीपी ताम्रकार ने विधि विधान से पूजा के साथ जेल का ताला खोला। पहले दिन 11 बंदियों के परिजन पहुंचे। एक दूसरे को देखकर सभी के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

25 बंदी रह सकेंगे
4.3 करोड़ से बनी ओपन जेल में प्रदेश के 25 बंदी खुली हवा में परिजनों के साथ रह सकेंगे। 10 साल से ज्यादा की सजा काट चुके बंदियों के लिए गुरुवार रात राहत भरी रही। मनपंसद का खाना और सुबह नौकरी में जाना अब इनका रूटीन बनेगा। सुबह से शाम 6 बजे तक ये शहर में रहेंगे। इस दौरान वे नौकरी या रोजगार कर सकते हैं।

गार्ड की वर्दी में पंहुचे बंदी
छह बंदी सेंट्रल जेल से ओपन जेल गार्ड की वर्दी पहनकर पंहुचे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे अब अपनी मेहनत से काम कर परिवार का पालन पोषण करेंगे। इन्हें मकान, बिजली, पानी मुफ्त मिलेगा। बाकी भोजन से लेकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च खुद वहन करना होगा। कलेक्टर दर से इन्हें 281 रुपए प्रतिदिन मानदेय नौकरी करने वाले संस्थान से दिलाया जाएगा।

एक-दो दिन में आएंगे परिजन
11 बंदियों के परिजन गुरुवार दोपहर सतना पहुंचे, बाकि का परिवार एक-दो दिन में आएगा। उसके बाद सर्वसुविधा युक्त बस्ती होगी। सागर, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर व सतना जेल के बंदी परिजनों के साथ एक ही परिसर में अलग भवनों में रहेंगे।

ओपन जेल में पहले दिन 11 बंदियों के परिवारजन आए हैं। सभी बंदी अब बेहतर जीवन व्यतीत करेंगे, यही उम्मीद है।
जीपी ताम्रकार, जेल अधीक्षक

फैक्ट फाइल
- नाम- आेपन जेल
- परिसर- 3 एकड़
- मकान- 25, दो कमरे, लैट-बाथ, किचन
- सुविधा- मकान, पानी, बिजली, रोजगार
- प्रोजेक्ट लागत- 4.25 करोड़
- सतना बंदी- 08
- शुभारंभ- 31 मई 2018