
सतना/मैहर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक रात पहले अमरपाटन थाना इलाके के ककरा करही में बगीचे में मिली सिरकटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए चौंका देने वाला खुलासा किया है। वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया था वो किसी क्राइम सीरियल के एपिसोड से कम नहीं हैं। युवक की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक युवती भी शामिल है। इसी युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर युवक को मिलने के लिए बुलाया था और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
हाथ के त्रिशूल से हुई थी सिर कटी लाश की शिनाख्त
16 नवंबर को ककरा करही गांव के एक बगीचे में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की तफ्तीश के दौरान मृतक के हाथ पर बने त्रिशूल और कपड़ों से मृतक की पहचान शैलेन्द्र तिवारी उम्र 23 साल निवासी जेरका रीवा के तौर पर हुई थी। लगातार दो दिनों तक सर्चिंग के बाद पुलिस को युवक का सिर भी बरामद हो गया था। अब पुलिस ने सिरकटी लाश के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है।
हनीट्रैप में फंसाकर मिलने बुलाया और सिर काट डाला
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक शैलेन्द्र तिवारी और आरोपी कृष्णानंद उर्फ रजोल साकेत के बीच पहले दोस्ती थी लेकिन मोबाइल के पैसों के लेन-देन को लेकर शैलेन्द्र ने कृष्णानंद के साथ मारपीट की थी और नग्न हालत में उसका वीडियो भी बनाया था। इसी बात को लेकर कृष्णानंद उससे बदला लेना चाहता था। इसी बीच कृष्णानंद को पता चला कि उसकी दूर की रिश्तेदार युवती के साथ शैलेन्द्र बीते करीब एक महीने से बातचीत कर रहा है। आरोपी कृष्णानंद सूरत में था और उसने वहीं पर शैलेन्द्र की हत्या की साजिश रची। वो सूरत से ही बका खरीदकर वारदात के दिन गांव आया और रिश्तेदार युवती की मदद से फोन कर रात में बगीचे में शैलेन्द्र को मिलने बुलाया। जब शैलेन्द्र मिलने पहुंचा तो आरोपी कृष्णानंद ने उसकी युवती के सामने ही हत्या कर दी थी।
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काटा गला
पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णानंद शैलेन्द्र से इस कदर नफरत करता था कि उसने अपना जुर्म छिपाने के लिए वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के सामने ही पहले तो हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फिर करीब आधे घंटे में मोबाइल की रोशनी में शैलेन्द्र के सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया था। आरोपी ने सिर को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर नहर के पास कीचड़ में दबा दिया था। तो वहीं युवती ने मृतक का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत वापस भाग गया था जिसे वहीं से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर इस पूरी वारदात का जल्द ही खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
21 Nov 2023 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
