3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामायण की विभिन्न घटनाओं को लूडो से जोड़कर सोशल मीडिया पर छाए मींस

ऑनलाइन लूडो गेम्स पर मींस हो रहे हैं शेयर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 25 Apr 2020, 3:14 PM IST

Shares are being shared on online Ludo games

Shares are being shared on online Ludo games

सतना. लॉक डाउन चल रहा है तो इस समय लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है । सोशल मीडिया पर कई तरह के चैलेंज दिए जा रहे हैं । कई तरह के गेम सभी लोग इन दिनों खेल रहे हैं । तो कुछ लोग हंसी मजाक भी कर रहे हैं। कई तरह के ऑनलाइन गेम्स जो हम खेलते आ रहे हैं लेकिन लॉक डाउन के इन दिनों में सांप सीढ़ी और लूडो जैसे गेम्स भी अब ऑनलाइन खेले जा रहे हैं । लूडो किंग नाम से ऑनलाइन गेम है जिसे लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के मींस शेयर किए जा रहे हैं । इन मींस को देखकर लोग खूब हंस भी रहे हैं।

सीता स्वयंवर, राम लक्ष्मण संवाद के मींस
लूडो पर जो मींस इन दिनों खासे प्रचलित हो रहे हैं, उनमें रामायण की विभिन्न घटनाओं पर आधारित मींस खासे पसंद किए जा रहे हैं। इनमें सीता स्वयंवर के समय जब कोई भी शिव धनुष नहीं उठा पाता है तो महाराज जनक कहते हैं कि आज मेरे दुख की सीमा नहीं रही। उनके इस संवाद को लूडो से जोड़कर मींस बनाया गया है। इसमें जनक कहते हैं कि लॉक डाउन में जब कोई लूडो खेलने से मना कर दे तो मेरे दुख की आज सीमा नहीं रही। इसी तरह राम लक्ष्मण संवाद के साथ ही कई धारावाहिकों के संवादों पर भी मींस बनाए जा रहे हैं । सोशल मीडिया पर इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।