13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

sidhi: टिमसी गांव के खेत में मिला कृषक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एफएसएल टीम रीवा से कराई गई जांच-चिकित्सको के पैनल दल ने किया शव परीक्षण

Google source verification

सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत खड़बड़ा ग्राम पंचायत के टिमसी गांव में एक किसान का शव खेत में मिला है। जिसके शरीर में चोंट के निशान होने के कारण लोग संदिग्ध मौत मान रहे हैं। पुलिस अभी मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। इधर परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की जा रही है।
बताया गया कि खड़बड़ा गांव निवासी अमरीश उर्फ डॉक्टर द्विवेदी पिता हीरालाल द्विवेदी 33 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे घर से टिमसी गांव में फसलों की निगरानी करने गया हुआ था। किंतु वहां से वह वापस नहीं लौटा, परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई किंतु कोई पतासाजी नहीं हो पाई। अगले दिन शुक्रवार को उसका शव पड़ोसी के खेत में देखा गया, ग्रामीणों द्वारा सूचना परिजनों को दी गई। परिजन स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किए, अमिलिया थाना पुलिस सहित एसडीओपी चुरहट घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। परिजनों के आरोप पर विशेष जांच के लिए रीवा से एफएसएल की टीम बुलाई गई। टीम भी स्थल पर जांच की किंतु स्पष्ट रिपोर्ट सामने नहीं आ पाई है।
———-
परिजनों की मांग पर चिकित्सकों की टीम से कराया गया शव परीक्षण-
परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जाने लगा, जिससे पारदर्शिता बरतने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र अमिलिया के मर्चुरी केंद्र में दो चिकित्सकों की उपस्थिति में शव परीक्षण करवाया गया।
———-
रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी स्थिति-
शव बरामद हुआ है, जिसका पैनल दल से परीक्षण करवाया गया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
अशोक पांडेय
नगर निरीक्षक, अमिलिया
0000000000000000000000