सीधी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने पौधे रोपित कर उनके सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाने व पर्यावरण को सुरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया।
———–
पुलिस परेड ग्राउंड में एसपी ने किया पौधरोपण-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा एएसपी अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में पुलिस परेड ग्राउंड में बृहद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी डॉ रविंद्र वर्मा, एएसपी अंजुलता पटले, डीएसपी मुख्यालय नारायण कुमरे, आरआई वीरेंद्र कुमरे एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फ लदार, छायादार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करीब दो सैकड़ा पौधों का रोपण किया गया।
———-
यातायात थाना परिसर में हुआ पौधरोपण-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवीन यातायात थाना भवन परिसर बायपास मड़रिया में यातायात प्रभारी डीडी ङ्क्षसह सहित पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण करते हुए उनके सुरक्षा की शपथ ली गई। रोपित पौधों को जाली लगाकर सुरक्षित किया गया।
———–
शासकीय माध्यमिक शाला अगरियान टोला में निकाली गई रैली-
मझौली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अगरियान टोला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली व शपथ का आयोजन किया गया। साथ ही शिक्षा पर जी 20 एफएलएन पर आधारित गतिविधि आओ जाने अपने परिवेश मे विभिन्न स्थलों के भ्रमण के दौरान बच्चों ने तालाब, पेड़-पौधे, खेती के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुए पर्यावरण को बचाने व संरक्षित रखने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावक, ग्राम पंचायत के उप सरपंच ब्रह्मानंद द्विवेदी, जन शिक्षक रघुनंदन पनाडिय़ा व ग्रामीण जनो ने शपथ मे भाग लिया। शाला के शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह बालेंदु ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई।
—————-
भितरी में किया गया पौधरोपण-
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ, स्वस्थ बनाए रखने के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पंचायत भितरी में वृहद पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। पौधरोपण में मनोज पांडेय, अरविंद मिश्रा, सौखी कोल, रमाशंकर यादव, रामप्रसाद यादव, कृष्णा मिश्रा, मोनिका पांडेय, अनुष्का पांडेय, अभिलाश पांडेय, स्वदेश पांडेय, आराधित़ा, आव्या, अभिषेक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों को पौधों की सुरक्षा का शपथ अधिवक्ता अंबुज पांडेय द्वारा दिलाई गई।
—————-
रामगढ़ में पर्यावरण संरक्षण कि दिलाई गई शपथ-
मप्र जन अभियान परिषद कि प्रस्फु टन ग्राम रामगढ़ नंबर-2 में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मप्र राज्य लघु वनोपज संघ पूर्व डायरेक्टर सुरेश सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ.कैलाश तिवारी के अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी, प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनानेकी शपथ एवं वार्ड 11 पंच प्रभा प्रजापति के आतिथ्य में पौध रोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष अमित गौतम ने बताया कि ग्राम को प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव में संचालित दुकानदारों और ग्रामीणों से प्लास्टिक उपयोग न करने जागरूक किया जा रहा है। गौतम ने बताया कि इस वर्ष हरियाली अमावस्या तक में प्रस्फुटन समिति एक हजार पौधो का ग्रामीण जनों कि सहभागिता से रोपण करेगी, और शबरी आश्रम को ईको फ्रेंडली बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्रवीण शुक्ल, अवनीश शुक्ल, प्रकाश चंद्र शुक्ल, पंकज शुक्ल, शिवपूजन त्रिपाठी, रामरहीश प्रजापति, पुष्पेंद्र जायसवाल, गंगा गौतम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
——————
शासकीय माध्यमिक शाला करौंदिया पानी टंकी में हुआ कार्यक्रम-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला करौंदिया पानी टंकी में प्रधानाध्यापक सविता सिंह, एसएमसी के सदस्य एवं बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया एवं बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने व अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने की शपथ दिलाते हुए प्रदूषण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रदूषण से मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में बताते हुए वातावरण को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में बताया गया। बच्चों ने स्लोगन एवं चित्रकला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने भावों को व्यक्त किया। एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा सेन ने पौधरोपण के महत्व पर अपने विचार रखे, साथ ही शिक्षा पर जी 20, एफ एल एन पर आधारित आज की गतिविधि आओ जाने अपने परिवेश में विभिन्न स्थलों तालाब खेत पेड़ पौधे एवं पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पर्यावरण को बचाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में शिक्षक सुरसरि प्रसाद द्विवेदी, उर्मिला सिंह, सरोज साकेत, दुर्गा सेन, रामेश्वर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, ललिता साकेत, सुगरनुआ केवट एवं बच्चों की सहभागिता रही।
—————-
युवाओं ने मंदिर परिसर में किया पौधरोपण-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय के सामने संकटमोचन मंदिर में शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजीत वर्मा के द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति मझौली कॉलेज के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने मानव जीवन के लिए वृक्षों की अहम आवश्यकता है। मानव जीवन बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपण करना आवश्यक है। अजीत वर्मा ने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ इस वर्ष जिले भर में अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करेगा। पौधरोपण कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी, वरुणेंद्र पांडेय, मोहित तिवारी, विवेक सिंह, अतुल द्विवेदी, अमित मिश्रा, रामनिहोर साहू, महेंद्र वैस, दद्दू प्रजापति, निखिल द्विवेदी, अनिल सोनी, दिव्यांश मिश्रा, रोहित सिंह सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
—————-
जन शिक्षण संस्थान द्वारा किया गया पौधारोपण-
जन शिक्षण संस्थान सीधी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का आयोजन अर्जुन नगर एवं संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर किया गया। इस अवसर पर एड.आदित्य सिंह ने कहा कि बेतहाशा बढ़ती गर्मी एवं बदलते पर्यावरण से नित-नई बीमारियां पैदा हो रहीं है, जिसके कारण आम जनमानस को कई तरह की जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण का असंतुलन, लगातार हो रही पेड़ों की अंधाधुध कटाई एवं पौधारोपण के प्रति आम जनमानस की निष्क्रियता के चलते इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। निदेशक जय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों के आसपास तथा खाली पड़ी जगहों पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने प्रेरित किया गया। इस अवसर संस्थान के कर्मचारी व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
——————
शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान-
शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इको क्लब के सामूहिक तत्वाधान में प्राचार्य डॉ.एसबी सिंह चौहान की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रशांत चौरसिया रहे, उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा व स्वच्छता के विषय पर विशेष जोर दिया, साथ ही इस वर्ष की पर्यावरण दिवस की थीम पर चर्चा की। डॉ.वीएन सिंह ने स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की बात कही। प्राचार्य ने प्लाष्टिक को पर्यावरण का शत्रु बताया। इस अवसर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ छात्राएं उपस्थित रहीं।
00000000000000000000000