10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

sidhi: नवागत सीएओ ने संभाला पदभार, शहर भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पार्षदों के साथ वार्ड क्रमांक-1,2 एवं 4 का भ्रमण कर लोगों की सुनी समस्याएं-वार्ड वासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Google source verification

सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी की नवागत सीएमओ मिनी अग्रवाल ने पदभार संभालने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी और व्यवस्थाएं सुधारने संबंधितों का आवश्यक निर्देश दिये।
सीएमओ मिनी अग्रवाल ने बुधवार को नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं चार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक-1 की पार्षद सोमवती जायसवाल, वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद एव ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति के प्रभारी सदस्य विनोद मिश्रा, वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद एवं राजस्व समिति के प्रभारी सदस्य कंचन मनोज सिंह सहित नपा के कर्मचारी मौजूद रहे।
———
सफाई, सडक़, नाली व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा-
भ्रमण के दौरान सीएमओ मिनी अग्रवाल ने मुहल्लों में सफाई व्यवस्था, सडक़, नालियों की की सफाई, स्ट्रीट लाइट इत्यादि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड वासियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी गई तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
———–
गीले कचरे को मटका विधि से खाद बनाने किया प्रेरित-
वार्डों में भ्रमण के दौरान सीएमओ ने चौपाल लगाकर मुहल्लेवासियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने घर से निकलने वाले गीले कचरे को मटका विधि के माध्यम से खाद बनाना, घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर कचरा वाहन में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ तभी किया जा सकता है जब आप लोग इसमें पूरा सहयोग करेंगे। चौपाल के दौरान सीएमओ ने वार्ड वासियों से स्वच्छता की शपथ दिलाई।
————–
सामुदायिक शौचालय को व्यवस्थित करने के निर्देश-
भ्रमण के दौरान सीएमओ मिनी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 3 में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त अव्यवस्था, रनिंग वाटर सुविधा का अभाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे प्राथमिकता से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान नपा के स्वच्छता प्रभारी गौरव सिंह, सिटी मिशन मैनेजर मनोज चौब, संदीप मिश्रा तथा निर्माण शाखा से विनोद सिंह उपस्थित रहे।
000000000000000000000000