सीधी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह की ताजपोशी हुई है। वह पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। लगातार तीसरी बाद उन्होंने प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए जीत का परचम लहराया है। बृजेंद्र सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी मुनींंद्र द्विवेदी को 103 मतों से पराजित किया। कुल 860 मतों में से बृजेंद्र सिंह को 341 मत मिले, जबकि मुनींद्र द्विवेदी को 238 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के अन्य अभ्यर्थियों में शत्रुधन तिवारी को 153, दिवाकर सिंह को 89 तथा राजेंद्र सिंह परिहार को 31 मत प्राप्त हुए। जबकि 3 मत अवैध रहे। परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों ने ढोल नगाड़ो के साथ जश्र मनाया। न्यायालय परिसर में शाम तक उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ जुटी रही।
बता दें कि अधिवक्ता संघ चुनाव हेतु 11 मई को मतदान हुआ था। मतगणना एवं परिणाम घोंषणा के लिए 12 मई की तिथि निर्धारित की गई थी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मतगणना शुरू हुई। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए दो चरणों में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। दोपहर करीब 2.30 बजे अध्यक्ष पद के दोनो चरणों की मतगणना का कार्य पूर्ण हुआ, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष बृजेंद्र ङ्क्षसह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
—————
धर्मेंद्र शुक्ला बने उपाध्यक्ष, 70 मतों के अंतर से मिली जीत-
उपाध्यक्ष पद के लिए भी पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें धर्मेंद्र शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोह.यूनुस सिद्दीकी को 70 मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया है। कुल 860 मतों में से धर्मेंद्र को जहां 287 मत मिले, वहीं यूनुस सिद्दीकी को 217 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा प्रदीप ङ्क्षसह को 184, राजेंद्र तिवारी को 121 तथा हरिश्चंद्र शुक्ला को 11 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं 40 मत अवैध रहे।
————–
देर शाम तक चलती रही मतगणना-
मतगणना का कार्य सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। सबसे पहले अध्यक्ष पद की मतगणना हुई, इसके बाद उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष और अंत में कार्यकारिणी सदस्य के मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया गया।
————–
बृजेंद्र सिंह, अध्यक्ष
प्राप्त मत- 341
प्राप्त मत-238
जीत का अंतर- 103
—————
धर्मेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष
प्राप्त मत-287
निकटतम प्रतिद्वंदी- मोह.यूनुस सिद्दीकी
प्राप्त मत- 217
जीत का अंतर- 70
—————-
निर्वाचित अध्यक्ष बृजेंद्र ङ्क्षसह के कार्यकाल पर एक नजर-
*वर्ष 1986-87 में पहली बार कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, हारे।
*1992 में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, जीते
*1999 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, जीते
*2003 में दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
*2018 में तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
*2020 में चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित
*2023 में पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित
—————-
विकास किया है, विकास करेंगे- बृजेंद्र
जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने जीत के बाद पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि विकास किया है, विकास करेंगे। अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई शुरू से लड़ते रहे हैं, और लगातार लड़ते रहेंगे। अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण भावना का ही नतीजा का है, उन्होंने पांचवीं बार मुझ पर विश्वास जताया है। जिसमें लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुआ हूं। मेरे साथी अधिवक्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिन्होंने में मुझे वोट दिया है उनके साथ तो हूं ही, जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है, उनके साथ भी हमेशा खड़ा रहूंगा।
—————
विद्याकांत बने सचिव-
सचिव पद के निर्वाचन में विद्याकांत मिश्रा को जीत मिली, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी पुष्पेंद्र ङ्क्षसह को 78 मतों अंतर से पराजित किया। विद्याकांत मिश्रा को 323 मत मिले जबकि पुष्पेंद्र ङ्क्षसह को 245 मत प्राप्त हुए। अन्य अभ्यर्थियों में राजेंद्र जायसवाल को 243 तथा संतोष कुमार द्विवेदी को 31 मत प्राप्त हुए।
———
आकांक्षा बनी सह सचिव-
सह सचिव पद में आकांक्षा सिंह निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीलेश विश्वकर्मा को 93 मतों के अंतर से पराजित किया। आकांक्षा को 394 मत मिले, जबकि नीलेश विश्वकर्मा को 301 मत प्राप्त हुए। वहीं अन्य अभ्यर्थी राजेंद्र गुप्ता को 127 मत प्राप्त हुए।
000000000000000000000