सीधी। थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम पंचायत नेबूहा के दुर्जन टोला में महिला की मौत होने पर पति अंतिम संस्कार की फिराक में था कि पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
मृतका सीता कोल (32) का 13 वर्षीय बेटा ओम कोल ने बताया कि घटना दिनांक 20 मार्च को शाम घर में थी तभी शराब के नशे में पिता सुरेंद्र कोल उम्र 40 वर्ष ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी और डंडे से मां की पिटाई करने लगा। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना मझौली में दी। 21 मार्च को सुबह एसडीओपी रोशनी ङ्क्षसह ठाकुर व नगर निरीक्षक दीपक ङ्क्षसह बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कार्रवाई में जुटे रहे और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
———–
दूसरी पत्नी थी सीता, हमेशा होती रहती थी अनबन-
बताया गया कि सुरेश आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करता रहता था। इससे परेशान होकर पहली पत्नी छोडक़र चली गई थी। दूसरी पत्नी सीता से पांच बच्चे हैं।
———-
पुलिस को गुमराह करने गड्ढे में फेंका डिब्बा व बाल्टी-
सुरेंद्र पत्नी सीता के साथ मारपीट के बाद घर के सामने खाई नुमा गड्ढे में 15 लीटर का डिब्बा व प्लास्टिक की बाल्टी डालकर पुलिस को कहानी बताता रहा कि कुएं में पानी लेने जाते इसी गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। घर से खून से लथपथ सुरेंद्र और और सीता के कपड़े पुलिस के हाथ लगे हैं।
———-
पापा ने डंडे से किया हमला-
&मम्मी बिना बताए कुछ दिन पहले कहीं चली गई थी, जिसको लेकर गाली-गलौज होती रहती थी। सोमवार को नशे की हालत में पापा फिर से गाली देते हुए अचानक डंडा उठाकर मारने लगे, जिसके चलते मम्मी बेहोश हो गई।
ओम कोल, मृतिका का पुत्र
———-
मर्ग कायम कर की जा रही है जांच-
&पति ने पत्नी के गड्ढे में गिर जाने की सूचना दी थी। जिस कारण उसकी मौत होना बताया गया था, लेकिन मौके पर कुछ चीजें संदिग्ध थी। आरोपी से पूछताछ चल रही है, वहीं एफएसएल टीम की जांच व पीएम रिपोर्ट बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दीपक ङ्क्षसह बघेल, थाना प्रभारी, मझौली
00000000000000000000000