28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC में पहुंचीं Singrauli की​ डिप्टी कलेक्टर संपदा, अमिताभ बच्चन ने पूछे सवाल

कौन बनेगा करोड़पति में संपदा ने अमिताभ बच्चन के 12 सवालों का सही जवाब देकर जीते 12.50 लाख, 25 लाख के लिए पूछे गए प्रश्न में चूकीं

3 min read
Google source verification
Singrauli Deputy Collector in KBC

Sampda Saraf in KBC ,Singrauli Deputy Collector in KBC,Sampda Saraf in KBC ,Singrauli Deputy Collector in KBC

सिंगरौली: कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में शामिल जिले की डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ ने बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के 12 सवालों का सही जवाब देकर 12.50 लाख रुपए जीत लिए। हालांकि 25 लाख रुपए इनाम के लिए पूछे गए 13वें प्रश्न में वो चूक गईं। गलत जवाब सेे इनाम की राशि 3.20 लाख रुपए हो गई।

IMAGE CREDIT: patrika

कुछ ऐसा रहा 13वां सवाल
केबीसी में डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ के शो का सीधा प्रसारण गुरुवार की रात 9 बजे किया गया। हॉटसीट पर बैठीं संपदा ने सिने स्टार अमिताभ के 12 सवालों के धड़ाधड़ जवाब दिए। शो में 25 लाख रुपए के इनाम के लिए प्रश्न पूछा गया कि तेलंगाना में स्थित रामप्पा मंदिर का नामकरण किसके नाम पर किया गया है। इसके लिए उन्हें 4 विकल्प दिए गए। खेल बीच में ही रोकने की इच्छा भी पूछी गई। तब संपदा ने खेल जारी रखने की इच्छा जताई और प्रश्न का जवाब भी दिया। हालांकि जवाब गलत रहा। इस कारण उन्हें खेल से बाहर कर दिया। डिप्टी कलेक्टर संपदा का कहना है कि वे हॉटसीट पर खेल भावना से बैठी थीं। उन्हें इनाम की राशि से कोई लालच नहीं थी।

IMAGE CREDIT: patrika

15 सेकंड में पढ़ा आवर्त सारणी
संपदा ने बताया कि केबीसी कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान कई बातें उन्हें बहुत अच्छी लगीं। बॉलीवुड स्टार सोनू सूद से बात करना और 15 सेकंड में आवर्त सारणी (रासायनिक तत्वों का नाम) पढऩा खास रहा। अमिताभ बच्चन की कई बातें गुदगुदाने वाली रहीं। जैसे डिप्टी कलेक्टर के रूप में परिचय देने पर उन्होंने कहा कि आप तो सरकार हो। जब बताया कि पति शशांक सिंह गुर्जर सीहोर में डीएसपी हैं तो अ मिताभ ने कहा कि अब तो डर-डर कर प्रश्न पूछना पड़ेगा।

IMAGE CREDIT: Sampada Saraf

कार्यक्रम में मौजूद रहा पूरा परिवार
कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान संपदा का परिवार साथ रहा। मुंबई भी परिवार के साथ पहुंची थीं। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने उनके पति शाशंक सिंह से भी बात की। मां नंदिनी सर्राफ, पिता आदेश सर्राफ, सास आशा गुर्जर व ससुर जेएस गुर्जर भी ऑडियंस के रूप में शामिल हुए।

IMAGE CREDIT: patrika

संपदा से अमिताभ बच्चन ने ये सवाल पूछे
पहला प्रश्न: इनमें से क्या समय की एक इकाई भी हो सकती है?
उत्तर: सेकंड
दूसरा प्रश्न: शादी से पहले एक समारोह में दूल्हा व दूल्हन को किस सामग्री का लेप लगाया जाता है?
उत्तर: हल्दी
तीसरा प्रश्न: लैंड स्केप व पोट्रेट शब्द, मोबाइल पर फोटो लेते समय कौन से विकल्प चुनते हैं?
उत्तर: फोटो ओरिएंटेशन
चौथा प्रश्न: इनमें से किसका नाम आंजनेय है, जिनको अंजना ने जन्म दिया था?
उत्तर: श्रीहनुमान
पांचवां प्रश्न: इन तीन सब्जियों में क्या समानता है? सब्जी है अदरक, आलू व गाजर
उत्तर: भूमि के नीचे उगते हैं
छठवां प्रश्न: किस तरह की लोगों को मुद्रा नोटों को पहचानने के लिए आइआइटी ने रोशनी नामक
मोबाइल अप्लीकेशन विकसित किया है?
उत्तर: दृष्टि हीन
सातवां प्रश्न: इस तरह के हॉट स्प्रिंग का नाम, घर के किस उपकरण के नाम से मिलता है। चित्र दिखाया गया।
उत्तर: गीजर
आठवां प्रश्न: जिसकी परमाणु संख्या तीन है, धातु, तत्व इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी बनाने में उपयोग किया जाता है?
उत्तर: लिथियम
नवमां प्रश्न: नवाब शाहजहां बेगम द्वारा निर्मित यह ताज महल आप किस शहर में देख पाएंगे? चित्र दिखाया गया
उत्तर: भोपाल
दसवां प्रश्न: किस केंद्रीय मंत्रालय के कार्यालय, नए उद्घाटन किए हुए ‘वाणिज्य भवन’ नामक इमारत में स्थित है?
उत्तर: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
ग्यारहवां प्रश्न: साहिर लुधियानवी ने 1957 में मानवता द्वारा किस तकनीकी प्रगति की प्रशंसा में ‘मेरे अहद के हसीनों’ लिखा था?
उत्तर: स्पुतनिक 1 का लांच
बारहवां प्रश्न: इनमें से किस देश के संविधान की प्रस्तावना ‘वी, द पीपल...’ शब्दों से शुरू नहीं होती है?
उत्तर: फ्रांस

IMAGE CREDIT: patrika