22 सूत्रीय मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सतना. लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले सिविल लाइन चौपाटी में आमसभा को संबोधित करते हुए उप प्रांताध्यक्ष शिवचरण कुशवाहा ने कहा, कर्मचारी सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाराज हैं। लगातार आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। अनदेखी भारी पड़ेगी। प्रांतीय सचिव अशोक सोनी ने कहा, समय रहते सरकार कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुधा त्रिपाठी ने कहा, महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य करने वाली कार्यकर्ता व सहायिका का जमकर शोषण किया जा रहा है। नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार बेपरवाह बनी हुई है। सभा के बाद रैली निकालकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में कोई ज्ञापन लेने नहीं आया तो धरना-प्रदर्शन कया। काफी नोक-झोंक के बाद कलेक्टर प्रतिनिधि सुरेश जाधव को मांग-पत्र सौंपा गया।
इनका मिला साथ
लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमाकांंत मिश्रा, ग्राम रोजगार सहायक संघ के उप प्रांताध्यक्ष, जिलाध्यक्ष राजनारायण सिंह, आशा ऊषा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष कमलेश गौतम, सरिता मिश्रा, राजेश्वरी जायसवाल, शुष्णा शुक्ला, सोनिका शुक्ला, रीनू सिंह, पुष्पा सिंह, अंजना मिश्रा, आशा गुप्ता, किरण शर्मा, श्यामसखी सतनामी शशिकला विश्वकर्मा, प्रियंका पाण्डेय, पुष्पलता सोनी, चंदा सिंह दीपा गुप्ता, ऊषा पटेल, सुनीता मिश्रा, विनोद सेन, पुष्पेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, शंकरदीन वंशकार, राममिलन शुक्ला, संजय शुक्ला, स्वामीदीन कुशवाहा, रामप्रताप विश्वकर्मा, समय लाल वर्मा, पुष्पराज सिंह, लालमन पटेल, रेनुका पटेल, रजनी सिंह, राकेश सेन, रामनिवास सेन, चांद मोहम्मद, अर्चना शुक्ला, शशि त्रिपाठी, गिरजा द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष विनोद सेन ने आभार जताया।
आजाद अध्यापक संघ की संभागीय बैठक कल
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल 27 मार्च को रीवा में संभागीय बैठक करेंगे। रीवा, शहडोल व जबलपुर संभाग के शिक्षक शामिल होंगे। प्रांतीय प्रवक्ता विनय कनौजिया ने बताया कि संभाग के पांच सैकड़ा शिक्षकों का संविलियन अटका हुआ है। जिससे वह परेशान हैं। मानस भवन से इसके लिए आरपार की जंग का ऐलान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष देेवेंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से रीवा पहुंचने की अपील की है।