9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रकूट में वीरांगना सहोद्रा बाई का मनाया गया जन्मदिन

गोवा वीरांगना सहोद्राबाई राय क्षत्रिय खंगार राजवंश में जन्मी थी। उनका जन्म स्थान बोतराई थाना पथरिया जिला दमोह मप्र था। सहोद्राबाई का जन्म 30 अप्रैल 1919 को हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Apr 30, 2020

Story of goa Virangana Sahodra Bai

Story of goa Virangana Sahodra Bai

सतना. चित्रकूट में वीरांगना सहोद्राबाई के जन्मदिवस पर उनके वीरता के लिए याद किया गया। बताया गया कि गोवा वीरांगना सहोद्राबाई राय क्षत्रिय खंगार राजवंश में जन्मी थी। उनका जन्म स्थान बोतराई थाना पथरिया जिला दमोह मप्र था। सहोद्राबाई का जन्म 30 अप्रैल 1919 को हुआ था। 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल चली गई। 1955 में पुतगालियों से गोवा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। आंदोलन में उन्हे तीन गोलियां लगी। दो गोलियां दाएं हाथ में तथा एक गोली पेट में लगी।

फिर भी गोवा को भारत में विलय होने की इबारत लिख दी। साथ ही पुर्तगालियों को भागने पर विवश कर दिया। गोवा आंदोलन में विजयी होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें वीरांगना कहकर संबोधित किया। नेहरू ने उन्हे संसद सदस्य बनाने हेतु सागर से सांसद का टिकट दिया और वे भारी मतों से विजयी होकर सांसद बनी। वे 1957 से 1981 तक चार बार संसद सदस्य रहीं। 1979 से उनकी मृत्यु हो गई।