
Story of rampur baghelan mla vikram singh
सतना। रामपुर बाघेलान विधानसभा सीट राज्यमंत्री हर्ष सिंह की पारिवारिक सीट रही है। इस बार उनके बेटे विक्रम सिंह मैदान में थे। लिहाजा सीट की चर्चा खूब रही। बसपा के प्रभाव वाली इस सीट पर दिनभर समीकरण बदलते रहे। शुरुआत में करीब एक घंटे तक कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर आगे चलते रहे। इसके बाद बसपा के रामलखन उन्हें पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली। लेकिन अंतत: जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह के सिर बंधा।
उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामलखन पटेल को 15 हजार 687 मतों से हरा दिया। भाजपा को यहां 68 हजार 816, कांग्रेस को 42 हजार 501 और बसपा को 53 हजार 129 मत मिले। जिले की पहली सीट थी, जहां शुरुआती दौर में बसपा की जीत मानी जा रही थी। लेकिन, भाजपा आगे हुई तो अंतिम चरण तक उसकी बढ़त जारी रही। पहले दो चरणों में कांग्रेस आगे रही। तीसरे चरण में बसपा आगे हुई, लेकिन 11वें चरण से भाजपा ने अंतर पाटना शुरू किया। हो अंत तक जारी रहा।
शुरुआती रुझान में हार
भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह शुरुआती रूझान के साथ ही हर मान लिए थे। एक समय ऐसा आया कि वे करीब 7 हजार वोट से पिछड़ते नजर आ रहे थे। वे किसी से चर्चा करना भी पसंद नहीं कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर रामलखन पटेल के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर खुशी का इजहार करते भी दिखे। हालांकि सभी प्रत्याशी सुबह-सुबह ही मतगणना स्थल पहुंच गए थे। रामशंकर पयासी, रामलखन पटेल और विक्रम सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इनके आने के समय में करीब आधा घंटा का अंतर रहा होगा। लेकिन, इनसे ज्यादा कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे थे, जो जीत का दावा करते नजर आए। वहीं तीनों प्रत्याशी चक्र के साथ मत स्थिति का आंकलन करते नजर आए।
... बदलते रहे चेहरे
रामपुर बाघेलान विधानसभा सीट जिले की दुविधाभरी सीट थी। जिन लोगों के चेहरे पर सुबह के समय खुशी थी, शाम को उनके चेहरे पर मायूसी दिख रही थी। वहीं जो सुबह चुप्पी साधे बैठे रहे, वे शाम को हंसते नजर आए। प्रथम चक्र में कांग्रेस की बढ़त मिलते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन, तीन चक्र के बाद बसपा के रामखेलावन बढ़त बनाने में सफल रहे। जो लगतार 11वें चक्र तक आगे बने रहे। लेकिन जैसे ही रामपुर क्षेत्र की पोलिंग खुली, स्थिति बदल गई, तीसरे स्थान पर चल रही भाजपा ने अंतर को पाटना शुरू किया। भाजपा नेताओं के चेहरे पर खुशी दिखनी शुरू हो गई।
चेंजमेकर बोले
क्षेत्र में सिंचाई व स्थानीय स्तर पर रोजगार बड़ा मुद्दा है। लेकिन, ये चुनावी मुद्दा ही नहीं बन पाता है। चुने हुए जनप्रतिनिधि को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जो क्षेत्र की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जगदीश सिंह, रामपुर बाघेलान
क्षेत्र में सड़कों व सिंचाई के काम पर जोर देने की जरूरत है। यहां नहरें हैं, लेकिन वितरणिका नहीं होने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पाता। उम्मीद है, विधायक इन्हें लेकर गंभीर रहेंगे।
प्रवीण मगरवार, रामपुर बाघेलान
किस प्रत्याशी को कितने वोट
क्र. प्रत्याशी मिले वोट
1 रामलखन ५३१२९
2 रामशंकर ४२५०१
3 विक्रम सिंह ६८८१६
4 केके शुक्ला १९४८
5 अमित सिंह ३३५
6 कृष्ण कुमार ८६६
7 गिरजा सिंह ३७८
8 गीता राम ३०६
9 गोरेलाल ३००
10 पंकज सिंह ५८२
11 प्रशांत पाण्डेय ७०२
12 राजेश पाण्डेय ४०९
13 रामकुशल ९७९
14 लवलेश सिंह १४१९
15 अम्बिका कोल ९९३
16 अशोक बौद्ध ११३६
17 उर्मिला कोल ७६२
18 ब्रजेंद्र पाण्डेय ४५०
19 रामकृष्ण ८६२
20 रामप्रसाद १८६
21 श्यामलाल २०८
22 आरएन सिंह ३५०
23 सुनील मिश्रा १९१
Published on:
12 Dec 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
