10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में इस बार चुनावी ड्यूटी करने के लिए महिलाओं को जाना होगा दूर

पिंक बूथ बना अब ऑल वूमेन मैनेज बूथ

2 min read
Google source verification
mp election 2018

This time in the district, women will go to electoral duty to go away

सिंगरौली. विधानसभा चुनाव में शासकीय विभागों में कार्यरत महिलाओं को ड्यूटी करने दूर जाना पड़ सकता है। महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान में बन रही स्थिति के मद्देनजर कुछ ऐसा ही जान पड़ रहा है। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय इस कोशिश में लगा है महिलाओं की ड्यूटी नजदीकी मतदान केंद्र में लगाई जाए, लेकिन यह संभव नहीं दिख रहा है।

कम संख्या बन रही वजह
जिले में महिला मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर जिले में 30 से अधिक पिंक बूथ यानी ऑल वूमेन मैनेज बूथ बनाए जाने हैं, लेकिन अभी तक केवल 23 बूथ ही चिह्नित किए जा सके हैं। इन बूथों पर ड्यूटी के लिए महिला अधिकारी व कर्मचारी को चिह्नित कर लिया गया है, लेकिन बाकी के बूथों के लिए महिलाएं नहीं मिल रही हैं।

बूथ में केवल महिलाओं को तैनात करने की मजबूरी
कार्य में लगे अधिकारियों की माने तो महिला अधिकारियों की कमी के चलते लक्ष्य के अनुरूप तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वूमेन मैनेज बूथ बढ़ा पाना संभव नहीं हो रहा है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वूमेन मैनेज बूथ बनाया गया तो महिलाओं को दूर के मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने जाने पड़ेगा। जिला निर्वाचन के अधिकारी इस कोशिश में लगे हैं कि ऐसा न हो। यही वजह है कि अभी तक केवल २३ बूथ ही निर्धारित किए जा सके हैं।

बूथ का नाम बदलने जारी हुआ आदेश
पिंक बूथ का नाम बदल कर ऑल वूमेन मैनेज बूथ करने संबंधित आदेश गुरुवार को ही जारी हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस आशय का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। माना जा रहा है कि निर्देश निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के मद्देनजर है। इन बूथों पर अब किसी भी पुरूष अधिकारी व कर्मचारी को नहीं रखना है। मतदान दिवस के दिन इन बूथों पर ड्यूटी केवल महिला अधिकारी व कर्मचारी करेंगी। सभी व्यवस्थाएं महिलाओं की ओर से ही मैनेज की जाएंगी।