24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

आजादी का महत्व बताने हाथ में तिरंगा लेकर निकले अ​धिकारी

शहर में निकली तिरंगा रैली,दिया हर घर तिरंगा फहराने का संदेश

Google source verification

सतना। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्र-ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने शनिवार की शाम कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों, महाविद्यालयीन विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आमजन के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली। उन्होंने नगर वासियों से 13 से 15 अगस्त तक संचालित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के दौरान अपने घरो, प्रतिष्ठानों, संस्थानों, कार्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की। इस अवसर पर महापौर नगर निगम योगेश ताम्रकार भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा।

रैली बीटीआई ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर फ्लाई ओवर होती हुई सेमरिया चौक, भरहुत नगर मोड़ से सर्किट हाउस चौक होकर सर्किट हाउस पहुंची। जहां राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा रैली का समापन हुआ।