1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी शुरू होते ही गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार, तिब्बती मार्केट पर लग रही है भीड़

विंटर सीजन में गर्म हुआ कपड़े का बाजार, स्टाइलिश लुक के लिए स्वेटर, जैकेट व ब्लेजर की डिमांड बरकरार

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 06, 2019

Winter season: woolen clothing market hot as soon as the cold starts

Winter season: woolen clothing market hot as soon as the cold starts

सतना/ ठंड बढ़ते ही शहर में कपड़ों का बाजार गुलजार दिखने लगा। स्वेटर, जैकेट व ब्लेजर के साथ मफलर, मौजे व ग्लब्स की खरीदारी भी बढ़ गई है। मेन मार्केट के साथ शहर के अलग-अगल हिस्सों में गर्म कपड़ों का बाजार सजकर तैयार है। इनमें हर उम्र के लोगों के अगल-अलग बैरायटियां उपलब्ध हैं। महिलाएं व युवा चूंकि, अपनी पर्सनैलिटी को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं लिहाजा दुकानदार भी उनकी स्टाइल व जरूरत को ध्यान में रखते हुए कॉटन जैकेट, फ्लफी, अपर जैकेट, वूलन लोवर, स्वेट, वूलन शर्ट सहित शूज की ढेरों वैरायटियां मंगाई हैं। 300 से तीन हजार की रेंज में उपलब्ध जैकेट युवाओं को स्टाइलिस लुक देते हैं। वहीं लड़कियों के लिए वूलन कुर्ती, डेनिम व प्रिंटेड जैकेट व लॉग कोट उपलब्ध है।

फैशन में बदलाव
ठंड से बचने के लिए पहले घरों में ही वुलन से स्वेटर बनाए जाते थे, लेकिन समय के साथ इसमें भी बदलाव देखने को मिल रहा है। युवाओं को अब ऊनी वस्त्रों की बजाय लेदर के जैकेट ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंंकि, देखने में जहां ये स्टालिस लगते हैं, वहीं हवा-पानी से भी सुरक्षित रखते हैं। वुलन श्रग व ओवर जैकेट भी युवाओं की पसंद बनी हुई है। ये स्टालिश के साथ कम्फरटेबल भी होते हैं। ज्यादा भारी-भरकम नहीं होते, जिस कारण दिन में भी आसानी से पहना जा सकता है। विभन्न कलर में उपलब्ध ये जैकेट जींव हो या टाउजर सबके साथ मैच करते हैं।

बच्चों के लिए विभिन्न वैरायटी
उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन से शहर में डंड का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। लिहाजा, बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड भी बढ़ गई है। युवा वर्ग के साथ बहुत सारे लोग परिवार के साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाएं चूंकि, बच्चों को लेकर ज्यादा संजीदा होती हैं, इसलिए उनके लिए कपड़े भी सोच-समझ कर खरीदती हैं। ठंड से बचाने के साथ कम्फरटेबल व जल्द गंदे न होने वाले कपड़े ज्यादा पसंद किए जाते हैं। मार्केट में बच्चों के लिए वुलन के स्वेटर, टोपे, शाक्स व ग्लब्स के अलावा फैशनेबल जैकेट भी उपलब्ध हैं। जो उन्हें रायल लुक देते हैं।

लंबे कोट का बढ़ा चलन
युवतियां फैशन को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर होती हैं। बाजार में वूलन कुर्ती, डेनिम व प्रिंटेड जैकेट व लॉग कोट विभन्न कलर में उपलब्ध है, जो उन्हें अट्रैक्टिव लुक देता है। इसे पहनकर आप ऑफिस, पार्टी या कहीं घूमने भी जा सकते हैं। सर्दियों में लंबे कोट का फैशन लोगों को आकर्षित करता है और एक अलग ही अंदाज देता है।

Story Loader