2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उसकी मां पर हमला, वाहन किया क्षतिग्रस्त

10 नामजद सहित 8-10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 12 Apr 2024, 9:58 PM IST

ashok_gehlot_and_rajendra_guda.jpg

मलारना डूंगर. ईद के दिन थाना क्षेत्र के भारजा गद्दी गांव में ननिहाल आए उपप्रधान पुत्र व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरशाद पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में जिलाध्यक्ष व उसकी मां नूरबानो बाल-बाल बचे। हालांकि हमलावर भीड़ ने उनके लग्जरी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरशाद निवासी शेषा की तहरीर पर भारजा गद्दी गांव के हारून, आरिफ, अफसार, लुकमान, राशिद, इमरान, सरफू, परवेज, आसिब व फिरोज सहित 8-10 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि ईद के दिन अपने गांव शेषा से मां के साथ भारजा गद्दी स्थित ननिहाल गया था। शाम को 7 बजे अपने वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में सरताज के मकान के पास उक्त आरोपियों ने दो ट्रैक्टर, दो बोलेरो जीप व एक कैंपर वाहन खड़ा कर रास्ता रोक दिया। जैसे ही पीड़ित का वाहन उनके पास पहुंचा तो भीड़ में से आवाज आई कि गाड़ी में बैठे लोगों को जिंदा जलादो। इतना कहते ही आरोपियों ने दो ट्रैक्टरों से पीड़ित के वाहन को टक्कर मारना शुरू कर दिया। अन्य लोगों ने लाठी, सरियों से वाहन पर ताबड़तोड़ हमला किया। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त आरोपी बार-बार जिंदा जलाकर मारने की बात कहते रहे। चिल्लाने पर इसी गांव के गुलशेर, मुस्ताक व नूरुद्दीन ने आकर उन्हें बचाया। नहीं तो आरोपी मां-बेटों को जान से मार देते।-----

दो पक्षों में जमकर पथराव, कोई हताहत नहीं

मां-बेटे पर हमले की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष दिलशाद के ननिहाल पक्ष के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी पक्ष व पीडि़त के ननिहाल पक्ष के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालांकि किसी के चोट नहीं आई। इस दौरान झगड़े की सूचना पर भाड़ौती पुलिस चौकी से एएसआई प्रहलाद मीना भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही आरोपी पथराव करते रहे। पुलिस भीड़ के नजदीक पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोग भाग गए।

------

आरोपी व पीडि़त के ननिहाल पक्ष में है रंजिश

भारजा गद्दी गांव में एक रास्ते के विवाद को लेकर आरोपी व पीडि़त के ननिहाल पक्ष के लोगों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस संबंध में पूर्व में झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों को पाबंद भी करा रखा है। इसके बावजूद ईद के दिन गुरुवार को आरोपियों ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरशाद पर अपने मामाओं की मदद का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हालांकि मां-बेटे के चोट नहीं आई।

इनका कहना है...

सूचना पर हम पहुंचे जब तक गांव में पथराव हो रहा था। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। घटना स्थल से एक क्षतिग्रस्त लग्जरी कार मिली है। यह युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बताई गई है। हमले में उपयोग में लिया गया एक ट्रैक्टर भी कब्जे में लेकर दोनो वाहनों को भाड़ौती पुलिस चौकी में खड़ा किया है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।प्रहलाद मीना, एएसआई, भाड़ौती पुलिस चौकी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़