सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में बाघों के साथ अमंगल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।गत दिनों रणथम्भौर की फलौदी रेंज में बाघिन टी-79 के शावक की मौत होने के बाद शुक्रवार को बाघिन के एक और शावक ने दम तोड़ दिया। वन विभाग की ओर से भैरूपुरा वन क्षेत्र में शावक का अंतिम संस्कार करा दिया गया। यह शावकभी पहले वाले शावक की तरह शारीरिकरूप से कमजोर बताया जा रहा था।
अब केवल एक ही शावक शेष
वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में रणथम्भौर की फलौदी रेंज मेंबाघिन टी-79के दो शावकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब फलौदी रेंज में बाघिन का केवल एक हीशावक जिंदा बचाहै। उसको बचाने के लिएवन विभाग की ओर से शावककी लगातार मॉनिटरिंग की जारही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्टआनेके बाद होगा खुलासा
वन अधिकारियों की माने तो शावक अपेक्षाकृत काफी कमजोर था। ऐसे में प्रथम दृष्टया व सरवाइव नहीं कर सका। पोस्टमार्टम के दौरान शावक के नमूने लिए गए है। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बाघिन का नहीं चला पता
तीन दिन में बाघिन टी-79 के दो शावकोंं की मौतकेबाद भीअब तक वन विभाग शावकोंकी मां बाघिन टी-79 को नहीं खोज सका है। विभाग की ओर से बाघिन लगतार तलाश कीि जा रहीहै।इसके लिए विभाग ने तीन टीमों का गठन किया है लेकिन अब तक विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं सूत्रों की माने तो एहतियात के तौर पर विभाग की ओर से शेष बचे शावक को विशेष निगरानी में रखा गया है। हालांकि विभाग की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की जा रही है।
इनका कहना है…
टी-79 के एक और शावककीमौत हो गई है। शावक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। विभाग की ओरसे मॉनिटरिंग के साथ-साथ बाघिन की तलाश की जा रही है।
-पी काथिरवेल, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना,सवाईमाधोपुर।