5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन परिसर में फिर बाइक चोरी

स्टेशन परिसर में फिर बाइक चोरी

less than 1 minute read
Google source verification
स्टेशन परिसर में फिर बाइक चोरी

सवाईमाधोपुर.रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं.1 एक पर मास्क लगाकर घूमता युवक।

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। गली-मोहल्लो व बाजार के साथ अब रेलवे स्टेशन परिसर में भी बाइक उड़ा रहे है। लेकिन अब तक चोरी हुई बाइकों का खुलासा नहीं हो सका है। चोर गली-मोहल्लो व भीड़भाड़ स्थानों पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात को असानी से अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन परिसर का है। यहां गत बुधवार को चोरों ने स्टेशन परिसर से स्टेशन अधीक्षक की बाइक को चुरा ले गए। इस संबंध में गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पीडि़त स्टेशन अधीक्षक बृजमोहन मीणा निवासी विज्ञान नगर है। उन्होंने बताया कि गत बुधवार सुबह दस बजे वे अपने घर बाइक से ऑफिस आए थे। थोड़ी देर बाद बाइक गायब मिली। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी। वहीं सीसीटीवी कैमरे में फुटे देखे। इस दौरान पहले फुटेज में एक चोर मुंह पर मास्क लगाए स्टेशन पर परिसर में घूमता दिखाई दिया। इस दौरान दूसरे फुटेज में वहीं व्यक्ति बाइक को ले जाते नजर आ रहा है। फिलहाल बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है। जीआरपी बाइक चोरो की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ महीने में यह तीसरी बाइक चोरी की घटना है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग