1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।

2 min read
Google source verification
Bisalpur Project

जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए पूर्व जिला महामंत्री।

बौंली. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश डंगोरिया ने जिला कलक्टर से मिलकर उपखंड मुख्यालय की बीसलपुर परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि बौंली पेयजल योजना अंतर्गत बीसलपुर परियोजना से जोड़ा जा रहा है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण कस्बे में लगभग 63 किलोमीटर की लंबी नई लाइन डालने का पर्याप्त बजट स्वीकृत है, लेकिन जलदाय विभाग इससे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

इसके कारण लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। साथ ही बताया कि रैगर मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, खटीक मोहल्ला में नई पाइप लाइन डाली ही नहीं गई है और पुरानी लाइनों को ही नागदोन में स्थित नई टंकी से जोड़कर सभी सप्लाई को एक साथ खोली गई। जिसका पानी बस्तियों के नलों तक नहीं पहुंच पाया। इन बस्तियों में पानी की सप्लाई 5 दिन पूर्व में हुई थी। जिसके बाद आज तक लोगों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नई पाइप लाइन डाल कर नई टंकी से जोड़कर पानी की सुचारू व्यवस्था की मांग की।

जॉबकार्ड ऑनलाइन नहीं करने पर की शिकायत
बाटोदा. ग्राम पंचायत फुलवाड़ा में स्थित बाढ़ सोहन के लोगों ने रोजगार सहायक द्वारा जॉबकार्ड ऑनलाइन नहीं करने की शिकायत जिला कलक्टर को की है। बाढ़ सोहन निवासी हरिसिंह पुत्र सीताराम गुर्जर ने कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि उसे नरेगा सहित अन्य योजनाओं में काम करने के लिए जॉबकार्ड को ऑनलाइन करवाना है। काम नहीं होने से परेशान होना पड़ रहा है। जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी बामनवास को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मेरे पास जॉबकार्ड व आवेदन आते ही ऑनलाइन करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते नहीं हो पाया। मना करने का आरोप निराधार है।
पृथ्वीराज मीणा, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत फुलवाड़ा

शौचालयों का भौतिक सत्यापन
पीपलवाड़ा. स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शनिवार को पंचायत समिति बौंली की पीपलवाड़ा ग्राम पंचायत का राज्यस्तरीय टीम द्वारा ओडीएफ घोषित करने से पूर्व भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान जिला समन्वयक विजेंद्रसिंह अजमेर , एसआरजी हनुमान प्रसाद अजमेर, जिला समन्वयक बलवंत सिंह सवाईमाधोपुर, सरपंच सरिता मीणा, सचिव हेमराज बैरवा, सहायक रोजगार रामराज गुर्जर, समाजसेवी हनुमान मीणा व भंवर सिंह राजावत, बुधपाल सिंह गुर्जर सहित कार्मिक मौजूद थे। टीम द्वारा राजकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और पीपलवाड़ा में महावर मोहल्ले में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। विजेंद्रसिंह ने शौचालय संबंधित जानकारी और साफ-सफाई तथा रखरखाव के बारे में बताया।

Story Loader