4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:31 AM IST

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनते हुए।

भगवतगढ़.भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनते हुए।

भगवतगढ़. भाजपा ग्रामीण मंडल सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो के माध्यम से सुना। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व बताते हुए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने की बात कही।

उन्होंने रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय में इस माह का विशेष महत्व है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के मन की बात को लोगों तक पहुंचाने के लिए मनोयोग से जुट जाने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम सुनने वालों में कृष्णा गुप्ता, मंजू रॉय, सुनीता जैन, पृथ्वी सिंह मीना, चतरू मीना, सुनीता वर्मा, मुरली मीना सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित पेंशन भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम देखा-सुना। इस अवसर पर संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष शरीफ अहमद, समाज सेवी राकेश पहाडिय़ा, चौथ माता ट्रस्ट सदस्य शक्ति सिंह, भाजपा किसान मोर्चा रामविलास फागणा, मुकुट मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


आयुर्वेद चिकित्सालय भवन को इलाज की जरूरत
पीपलवाड़ा. कस्बा स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल भवन मरम्मत के अभाव में बदहाली की स्थिति में है। अधिकारियों कि अनदेखी में यह कचरा पात्र व मूत्रलाय घर बन गया, जिससे दिनों दिन आयुर्वेदिक भवन की हालत जर्जर होती जा रही है। पीपलवाड़ा क्षेत्र के 10 गांव में चिकित्सा सेवाओं के लिए कई वर्षों पहले गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल खोला गया था। देखरेख के अभाव में स्थिति है कि अस्पताल की दीवार की छत जर्जर हो गई है। चिकित्सक को बैठने, दवाइयां रखने, मरीजों को देखने की भी जगह नहीं है, जिससे मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। रामवतार गुर्जर ने बतााया कि मरिजों को सुविधाय नहीं मिलने से मरीज उपचार के लिए झोलाछाप डॉक्टरों के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से आयुर्वेदिक भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।


अधिकारियों को अवगत कराया...
आयुर्वेदिक जर्जर भवन के बारे में अधिकारियों को कई बार लिखित में अवगत करा दिया गया है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। चिकित्सालय पंचायत के पुराने भवन में चल रहा है।
रामकेश गुर्जर, चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सालय, पीपलवाड़ा।

घटिया निर्माण की शिकायत
सवाईमाधोपुर
.बजरिया स्थित वार्ड आठ के लोगों ने रविवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटिया निर्माण की शिकायत की है।
लोगों ने बताया कि जटवाडा खुर्द में सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण में गुणवत्ताहीन घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में लोगों में रोष है। इस दौरान राजेश शर्मा व पुष्पेन्द्र सैनी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़