22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुद्राभिषेक व सहस्त्रघट आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
भोलेनाथ के सहस्रघट अभिषेक करते श्रद्धालु।

भगवतगढ़ के सिनोली में भोलेनाथ के सहस्रघट अभिषेक करते श्रद्धालु।

भगवतगढ़. ग्राम पंचायत सुनारी के सिनोली गांव में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रविवार को ग्रामवासियों ने सामूहिक रुद्राभिषेक सहित सहस्रघट का आयोजन किया। सिनोली उप सरपंच बाबूलाल मीना ने बताया कि ग्रामवासियों ने पंडित कैलाश चंद शर्मा एवं अन्य विद्वान आचार्यों के सानिध्य में भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक में भाजपा ग्रामीण मंडल ब्लॉक सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष अशोकराज मीना ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई।


उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
सवाईमाधोपुर. मंदिर ट्रस्ट मदन मोहन महाराज क्षत्रिय कुमावत समाज के तत्वावधान में रविवार को शहर स्थित मदन मोहन मंदिर से शुरू हुई। यात्रा हरसहाय कटला, मुख्य बाजार आदि विभिन्न मार्गों से होकर रामद्वारा स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कोषाध्यक्ष गोरधन कुमावत ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाएं भजनों पर नाचती गाती नजर आईं। समाज बंधुओं ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।


भैरव मंदिर में कराया अखण्ड रामायण पाठ
चौथकाबरवाड़ा. ईसरदा के उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित भैरूजी मंदिर पर रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखण्ड रामायण पाठ करवाया गया। इस दौरान रामस्वरूप मीना ने बताया कि सोमवार को प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर राधाकिशन जाट, भंवर लाल काछी, जगदीश प्रसाद काछी, अर्जन कुशवाह, नैनूलाल गुर्जर, घासीलाल गुर्जर, हेमराज काछी, पवन कुमार शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


सफलता के लिए मोह माया से छुटकारा जरूरी
भगवतगढ़. कस्बे में जैन मुनि सुकुमाल नन्दी ने रविवार को मंदिर के नव निर्माण के लिए आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव के दु:ख का सबसे बड़ा कारण मायाजाल में उलझे रहना है। उन्होंने कहा कि जीवन की सफलता के लिए मोह माया को त्यागकर भगवान की स्तुति में ध्यान लगाना चाहिए। रविवार को मुनि के सानिध्य में सुकुमाल एकता मंच, सुकुमाल महिला मंडल एवं सुकुमाल बालिका समूह का गठन किया गया। इस अवसर पर शुभम जैन, दिनेश जैन, वैभव जैन, सारांश जैन, राजेन्द्र जैन सहित एकता मंच के अनेक सदस्य उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग