5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरूपयोग करने पर 58 लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज

-22 ग्राम पंचायतों में राशि का दुरूपयोग करने के मामले आए सामने

Google source verification

सवाईमाधोपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरूपयोग किस कदर किया जा रहा है। इसकी एक बानगी जिले की ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रही है। ब्लॉक पंचायत समिति सवाई माधोपुर क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि का दुरूपयोग करने के मामले में विकास अधिकारी समय सिंह मीना ने 58 लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस थाना कुण्डेरा, मानटाउन, कोतवाली आलनपुर एवं सूरवाल में मामले दर्ज करवाए है।
इन गांवों में आए है मामले सामने
प्राथमिक दर्ज में विकास अधिकारी ने बताया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रांवल, सैलू, छारौदा, कुण्डेरा, चकेरी, डूंगरी, बाडोलास, मखौली, भदलाव, शेरपुर, आटूनकलां, रामडी, गम्भीरा, जीनापुर, खटूपुरा, अजनोटी, लोरवाडा, करमोदा, जडावता, मैनपुरा, एवं सुनारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक प्रथम किस्त की राशि 15 हजार रुपए एवं द्वितीय किस्त 45 हजार रुपए भुगतान कर दिया है। इन लाभार्थियों को बार-बार समझाइस करने व पंचायतों की ओर कार्य चालू करवाने के नोटिस के बाद भी अभी तक कार्य प्रारम्भ नही कराया है। इस प्रकार 58 लाभार्थियों ने सरकारी राशि का दुरूपयोग किया है।
इनके व्यक्तियों के खिलाफ दी है रिपोर्ट
पुलिस थाना कुण्डेरा ग्राम पंचायत रांवल में सन्तरा देवी/जयनारायण निवासी रांवल, पंचायत सैलू में यास्मीन/अनवर, पंचायत छारोदा मीना/सुन्दर मीना, बदाम देवी/बाबू लाल मीना, कमलेश मीना/बाबू लाल मीना पंचायत डूंगरी में बिलास/कन्डैया, पचंायत बाडोलास बुद्धराम/राम, पंचायत मखौली में मन्जू/सोहन लाल वर्मा, समीर खान/याकूब, बुनियास खान/माजिद, पंचायत भदलाव में द्रोपती/कैलाश, पंचायत शेरपुर में कंचनदेवी/गंगाराम, रामकथा/रामप्रसाद, रामनिवासी/रामपाल निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी प्रकार पुलिस थाना मानटाउन में ग्राम पंचायत आटूनकलां फूला देवी/रघुनाथ, मुन्नी देवी/लक्ष्मण, पंचायत रामडी में कल्याणी/गोरधन निवासी रामडी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। वहीं पुलिस थाना कोतवाली आलनपुर में पंचायत गम्भीरा में उगन्ती देवी/सूरजमल, परशुदेवी/ गोकुल पंचायत जीनापुर में केशन्ती देवी /बाबू लाल, श्रीचरणदास बाबा/सुखजी मीना, सरोज बानों/कमरूद्दीन, व खटॅूपुरा गुर्जर /सीताराम के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसी प्रकार पुलिस थाना सूरवाल में पंचायत अजनोटी राजन्ती देवी/मोतीलाल, पंचायत लोरवाडा रमेश/नाथू, अक्तर खान/इबान शा, राजू गुर्जर/हीरा गुर्जर पंचायत जडावता कजोडी/जन्सी, रामफूल, पंचायत मैनपुरा में रामकन्या/गिर्राज के खिलाफ सरकारी राशि के दुरूपयोग की प्राथमिकता दर्ज कराई है।
…………………………………..
दर्ज कराए है मामले
मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में तहत स्वीकृत राशि का दुरूपयोग करने पुलिस थाना कुण्डेरा में 21, थाना मानटाउन में 3, थाना कोतवाली में 6, थाना सूरवाल में 11 लाभार्थियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
समयसिंह मीना, विकास अधिकारी, पंचायत समिति सवाई माधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़