22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदनहोली में अतिक्रमण हटाने के निर्देश हवा

चांदनहोली में आम रास्ते पर पत्थर डालकर कच्ची दीवार बनाने की शिकायत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 13 Mar 2018, 6:37 PM IST

patrika

करेला गांव में आम रास्ते में ग्रामीणों द्वारा पत्थर डाल एवं कच्ची दीवार बनाकर व किया गया अतिक्रमण

भाड़ौती. ग्राम पंचायत भाड़ौती के चांदनहोली गांव के निवासी शिवराम मीणा ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ अतिक्रमण कर आम रास्ते पर पत्थर डालकर कच्ची दीवार बनाने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमियों ने मकान में जाने के लिए मिट्टी डलवा कर आम रास्ते में पत्थर डलवा दिए। प्रार्थी ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अतिक्रमण हटाने की मांग
सवाईमाधोपुर. करेला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
ग्रामीण शेरसिंह, रामकेश मीना, मुकेश मीना, नानका, रामस्वरूप, हरिचंद व ममता आदि ने बताया कि घुड़ासी रोड से मीठालाल मीना के मकान, मल्लू मीना के मकान से पारसचंद मीना के मकान तक, ज्ञानचंद मीना के मकान से बच्चूलाल मीना के मकान तक, मीठालाल के मकान से श्मशान घाट एवं सरकारी स्कूल की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।


निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश
मंडल अध्यक्ष आपके द्वार कार्यक्रम


भगवतगढ़ . भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीना ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सुनारी ग्राम पंचायत का दौरा किया। मीडिया प्रभारी पृथ्वीसिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पुराने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा। इस अवसर पर मऊ बूथ अध्यक्ष रामकल्याण मीना, वार्ड पंच गणपत मीना, मुकेश मीना, सुरेश मीना आदि ने मंडल अध्यक्ष को पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
इसके अलावा उन्होंने ने विद्युत निगम के कार्मिकों की बिना मीटर की रीडिंग लिए ही मनमाने तरीके से बिल भेजने की शिकायत की। इस दौरान बनवारी मीना, हनुमान झोंगदा, रामधन मीना एवं बूथ समिति के कई पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग