
छप्परपोश में आग, पांच बकरियों की मौत
गंगापुरसिटी . महूकलां के वार्ड 11 स्थित करीम कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक छप्परपोश में आग लग गई। आग से पांच बकरियों सहित घरेलू सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की घटना सलीम खान के छप्परपोश में हुई।
स्थानीय निवासी आलम खान ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सलीम खान के छप्परपोश में अचानक आग लग गई। इस दौरान सलीम खान मजदूरी पर गया था और उसकी पत्नी शादी में गई थी। घर पर बच्चे ही थे। आग लगने का पता चलने पर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और पास ही टंकी से पानी का प्रबंध कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार बकरी और एक बकरा जल कर मौत के मुंह में समा गए।
एक बकरी भी झुलस गई। इसके अलावा रजाई, गद्दे, खाट, साइकिल, कपड़े, बर्तन आदि सामान भी जल कर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर झुलसी बकरी का उपचार भी किया। आग लगने से एकबारगी अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें देख लोग दौडक़र पानी लाने पहुंचे। लोगों के प्रयास से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
Published on:
28 Mar 2019 08:51 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
