30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा कक्ष निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

- एडीपीसी ने किया निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 4 Feb 2021, 8:19 PM IST

कक्षा कक्ष निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

भाड़ौती. तारनपुर विद्यालय में संवेदक द्वारा किए गए कार्य एवं पिलर में आई दरारें दिखाते अधिकारी व ग्रामीण।

भाड़ौती.समीपवर्ती तारनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 4 कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मगर संवेदक के द्वारा कक्षा कक्ष निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने पर ग्रामीणों की शिकायत के बाद अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नाथूलाल खटीक, पीओ मुस्ताक अली ने गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपस्थित एसएमसी व एसडीएमसी अध्यक्ष तथा सदस्यों के द्वारा एडीपीसी को बताया कि संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य मापदंड के अनुसार नहीं किया जा रहा। घटिया निर्माण सामग्री के चलते निर्माणाधीन भवन, पिलर और दीवारों में दरारें आ रही हैं।

इस दौरान मौके पर मौजूद संवेदक को एडीपीसी ने निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपयोग करते हुए कक्षा कक्ष का निर्माण 15 अप्रैल तक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य सरपंच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

दिए दिशा निर्देश
अधिकारियों ने कनिष्ठ अभियंता एवं संवेदक को गुणवत्ता एवं मापदंड के अनुसार सीमेंट का उपयोग करने की बात कही। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष हेमराज मीणा, सरपंच रामस्वरूप मीणा, पूर्व सरपंच ऋषिकेश मीणा सहित स्कूल प्राचार्य रामराज मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत 38.25 लाख की लागत से तीन कमरे एवं एक पुस्तकालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

खण्डार. राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री की जांच करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद मीणा, कार्यक्रम अधिकारी साबिर मोहम्मद, कनिष्ठ अभियंता मुकेश सोनी कार्यालय समसा ने मॉडल विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्री प्राइमेरी भवन निर्माणधीन है, जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग हो रहा है। भवन की दीवारों में अभी से ही दरारें आ गई हैं। अधिकारियों ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर दरारों को ठीक करने व जंगले व जाली लगाने और खराब जालियों को हटाकर नई जाली लगाने के निर्देश दिए।

इनका कहना है...
तारनपुर विद्यालय में संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया। ठेकेदार कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाकर मापदंड के अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देशित किया।
नाथूलाल खटीक, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़