7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

कलक्टर-एसपी सुबह से देर शाम तक मतदान केन्द्रों का लेते रहे जायजा

-लोकतंत्र के पर्व पर मांगलिक कार्यो जैसा उत्साह और उमंग

Google source verification

सवाईमाधोपुर. राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत शनिवार 25 नवंबर को हो रहे मतदान कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने सुबह 6 बजे से ही देर शाम तक खण्डार एवं सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्रों के करीब दो दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नवविवाहिताओं ने किया मतदान
जिले में लोकतंत्र के पर्व पर मांगलिक कार्यो जैसा हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र बामनवास के बूथ संख्या 180 और 182 पर संजय और राजेश ने अपनी नव विवाहित दुल्हनों के साथ पारंपरिक परिधानों में आकर मतदान किया। सवाई माधोपुर में 95 वर्ष के ताराचंद और उनकी चौथी पीढ़ी के सदस्य पड़पोते जय ने पहली बार एक साथ मतदान किया। बौंली के तोंद निवासी कमलेश ने नागौर से, गंगापुर सिटी के बालकृष्ण ने अजमेर सहित सैकड़ो मतदाताओं ने विभिन्न जिलों और राज्यों से लंबा सफर तय करते हुए से परिवार सहित आकर मतदान करने के कŸरव्य की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।
इन्होंने भी किया मतदान
सुनारों की बगीची मतदान केन्द्र भाग संख्या 219 पर 85 वर्षीय सीता देवी, 70 वर्षीय काली देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं इसी मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजन दम्पत्तिए 50 वर्षीय अशोक एवं 45 वर्षीय लाली देवी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार 18 वर्षीय वर्षा श्रीमाल ने पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार शहीद रिपुदमन सिंह बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्थित मतदान केन्द्र भाग संख्या 224 पर देवरानी.जेठानी ऋतु.भावना ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हाउसिंह बोर्ड स्थित मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजन महिला मतदाता प्रियंका ने मतदान कम्पार्टमेन्ट में व्हीलचेयर पर जाकर अपनो मताधिकार का प्रयोग किया। इसी मतदान केन्द्र पर निर्मला जैन एवं मंजु जैन ने मतदान करने के उपरांत सेल्फी पॉइन्ट पर जाकर फोटो खिंचवाई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल पर 75 वर्षीय सिद्दीका बानो भी बुढ़ापे के कारण हिलती गर्दन के बावजूद भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से नहीं चूकी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़