6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध

- विभिन्न वार्डों में पहुंचा भाजपा का जन आक्रोश रथ

Google source verification

सवाईमाधोपुर.भाजपा जन आक्रोश यात्रा का रथ रविवार को बजरिया मंडल के विभिन्न वार्डो में चौपाल, नुक्कड़ सभा के बाद मुख्य बाजार में पत्रक वितरण के बाद गौतम आश्रम पहुंचा।
बम्बोरी मुख्य चौराहे पर आम सभा में विधानसभा संयोजक देवेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल में प्रदेश में 8 लाख 15 हजार से ज्यादा अपराध हुए है। करीब 7 हजार निर्दोश नागरिकों की हत्या, औसतन 17 बालात्कार और 7 हत्या प्रतिदिन हुई। महिलाओं के साथ 1 लाख 61 हजार से ज्यादा अपराधों को अंजाम दिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल में करीब दो दर्जन से ज्यादा पुजारिओं और साधु-सन्तों की हत्या की, 9 हजार किसानों की ज़मीनें नीलाम और सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की। दलितों पर अत्याचार के मामले 60 फीसदी बढ़े। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में मिल रही है। रैली प्रमुख हरि प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभिन्न चौपाल व नुक्कड़ सभाओं में जिला संयोजक प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीना, जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग,भवानी मीना,मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि ने कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर भड़ास निकाली। जनाक्रोश यात्रा का रथ सोमवार को शहर मंडल में पटेल नगर, आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड होते हुए शहर मंडल में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर मधु मुकुल चतुर्वेदी, पार्षद चंदन सिंह नरूका, हरिमोहन जाट,नीरज मीणा,जिनेंद्र शर्मा,रीतेश भारद्वाज ,राम सिंह गुर्जर, केदार सैनी,रमेश बैरवा, शहर मंडल अध्यक्ष श्री चरण महावर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद,नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, चंपा लाल मीणा, कमलेश जेलिया, श्यामसुंदर सिंघल, हरीश कप्तान,सुधीर शर्मा, मीडिया प्रमुख रवि शर्मा सहित कई मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़